{"_id":"60f5007b8ebc3e6d5e3452a3","slug":"monsoon-in-delhi-update-capital-faces-heavy-water-logging-problem-due-to-rainfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पर ब्रेक : दिल्ली में मानसून बना मुसीबत, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पर ब्रेक : दिल्ली में मानसून बना मुसीबत, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान
Mon, 19 Jul 2021 10:34 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर भरा बारिश का पानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में मानसून के साथ-साथ मुसीबतों का मौसम भी आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी बारिश का पानी सभी सरकारी वादों और सुविधाओं के ऊपर से बहकर जगह-जगह जलजमाव का कारण बन गया है। दिल्ली के आसमान से बादल तो बरस रहे हैं, लेकिन जमीन तक पहुंचते-पहुंचते वह भारी परेशानी में तब्दील हो जा रहे हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। जिन चौड़ी-चौड़ी सड़कों पर गाड़ियां फर्राटा भरती थीं, वहां वाहनों के पहिए पानी में डूब गए हैं और रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। तस्वीरों में देखें बारिश के कारण कैसा है दिल्ली व आसपास के इलाकों का हाल।
बारिश के पानी में डूबी कार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली व आसपास के इलाके बारिश का कहर इस कदर झेल रहे हैं कि सेक्टरों की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां तक पानी में डूब जा रही हैं। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी
- फोटो : ANI
मालूम हो कि दिल्ली एनसीआर में आज रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में बारिश हल्की है तो कहीं बहुत तेज हो रही है। दिल्ली समेत एनसीआर में आज बारिश का सिलसिला तड़के ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी और बस स्टॉप के पास खड़े यात्री
- फोटो : ANI
ऐसे मौसम में सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
जलजमाव के कारण थमे पहिए
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर दिल्ली एनसीआर में इसी तरह बारिश होती रहेगी। इसके लिए विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।