सिंघु, गाजीपुर व टीकरी बॉर्डर पर हर दिन सुरक्षा के बंदोबस्त सख्त किए जा रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने पुलिस ने कई स्तर पर सुरक्षा कवच तैयार किया है। खास बात यह कि जरूरत के हिसाब से दिन पर दिन सुरक्षा कवच को मजबूत किया जा रहा है। बैरीकेडिंग करने के साथ सड़कों पर कील लगाई गई है। गुरुवार को तीनों बॉर्डर पर कील की जगह भी बदली गई।
2 of 6
पुलिस ने हटाई कीलें
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर 18 स्तरीय बैरिकेड, दो जर्सी बैरियर व तीन कंटीले तार बिछाए गए हैं। हाईवे पर 23 स्तरीय बैरिकेड, चार कंटीले तार व एक स्तरीय जर्सी बैरियर को कंक्रीट से भर कर अवरोध तैयार किया गया है। एक दिन पहले ही किसानों ने कीलों को पूरी तरह से मोड़ दिया था। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की सुबह कीलों को हटा दिया जबकि बैरिकेडिंग की दूसरी ओर कीले लगी हुई हैं।
3 of 6
दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस का सख्त पहरा
- फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर कीलों की लोकेशन बदली गई है। किसानों की तरफ से इसे बैरीकेड के दूसरी तरफ लगाया गया है। इससे कोई वाहन बॉर्डर क्रास नहीं कर सकेगा। वहीं, कई स्तर पर बैरीकेड, जर्सी बैरियर व कटीले तार बिछाए गए हैं। इसके अलावा गांवों की तरफ से जाने वाले रास्तों को भी बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।
4 of 6
आंदोलनरत किसान
- फोटो : amar ujala
दिलचस्प यह कि पुलिस के साथ-साथ किसानों ने भी अपनी तरफ बैरिकेडिंग की है। निगरानी के लिए यहां पर किसानों ने अपने वालेंटियर तैनात किए हैं। पुलिस की बैरिकेडिंग से महज 10 मीटर पहले ही किसान बैरिकेडिंग पर व्यवस्था संभाले हुए हैं। वॉलंटियर भी किसी भी किसान को बैरिकेडिंग के पार पहुंचने नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें समझाकर वापस भेजा जा रहा है।
5 of 6
जर्सी बैरियर के बीच में भरी जा रही है मिट्टी
- फोटो : amar ujala
जर्सी बैरियर के बीच में भरी जा रही है मिट्टी
गाजीपुर फ्लाईओवर पर कड़ी सुरक्षा करने के बाद अब जर्सी बैरियर के बीच में मिट्टी भरी जा रही है। इसके लिए बकायदा मजदूरों को लगाया है जो सुबह से लेकर शाम तक अवरोध को तैयार कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी की माने तो फ्लाईओवर पर भी जर्सी बैरियर के बीच में कंक्रीट भरी जाएगी।