{"_id":"620f19f56b03a74bc57486d7","slug":"ied-found-in-seemapuri-delhi-ied-was-activated-his-timer-was-also-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IED Seemapuri: एक्टिवेट था आईईडी, टाइमर भी चालू मिला, चौंकाने वाला सच जानकर खुफिया एजेंसी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IED Seemapuri: एक्टिवेट था आईईडी, टाइमर भी चालू मिला, चौंकाने वाला सच जानकर खुफिया एजेंसी भी हैरान
Fri, 18 Feb 2022 11:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
IED found in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को दहलाने की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई। शाहदरा जिले के पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार दोपहर एक बैग में आईईडी मिलने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में 14 जनवरी को मिले आईईडी की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम चार युवकों की तलाश में पुरानी सीमापुरी पहुंची थी। संदिग्ध युवक तो यहां से गायब मिले, लेकिन कमरे की तलाशी लेने पर वहां एक बैग में कुछ संदिग्ध होने का पता चला। फौरन बम व डॉग स्क्वायड को बुला लिया गया। आईईडी की पुष्टि होते ही एनएसजी के अलावा बाकी एजेंसियों को भी कॉल कर दी गई। लोकल पुलिस की मदद से आसपास के इलाके को खाली कराकर पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई। शाम को एनएसजी की टीम बम डिफ्यूसिंग मशीन में रखकर आईईडी को दिलशाद गार्डन के एक पार्क में ले गई। वहां गहरा गड्ढा खोदकर बम को निष्क्रय कर दिया।
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गाजीपुर फूल मंडी की जांच में जुटी स्पेशल सेल की टीम को खबर मिली थी कि मामले के कुछ संदिग्ध पुरानी सीमापुरी इलाके में छिपे हैं। खबर मिलने के बाद एक टीम फौरन करीब 1.45 बजे सुनार वाली गली मकान नंबर-49 पर पहुंची।
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर छापेमारी की गई। कमरा बाहर से बंद मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर काले रंग के संदिग्ध बैग के अलावा काफी सामान बरामद हुआ। बैग की जांच की गई तो उसमें आईईडी होने का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
फौरन करीब 2.15 बजे लोकल पुलिस को खबर देकर बम व डॉग स्क्वायड को बुला लिया गया। बम होने की पुष्टि के बाद दोपहर को ही एनएसजी, एफएसएल, दमकल विभाग, एंबुलेंस को खबर दे दी गई। आसपास के एरिया को खाली कराने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
IED in Seemapuri
- फोटो : अमर उजाला
लोकल पुलिस ने आसपास की चारों ओर से बैरिकेडिंग करने के बाद लोगों को वहां से हटा दिया। एनएसजी के वहां पहुंचते ही टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि आईईडी एक्टिवेट था। उसका टाइमर भी चालू था।