फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो कांस्टेबल ने घर के बाहर डेढ़ घंटे तक पी शराब, दरवाजा तोड़ घुसा अंदर तो उड़े होश

Sat, 03 Apr 2021 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after poisoning two sons husband drank alcohol for hours when she not open door police breaks door and get shocked
delhi police - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के घिटोरनी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जो बार-बार ये सवाल उठाती है कि, आखिर मां-बाप के झगड़ों और विवादों में बच्चे क्यों फंसते हैं आखिर उनकी क्या गलती होती है जो जान पर बन आती है। कई बार माता-पिता के झगड़े बच्चों के कोमल मन पर गहरा असर छोड़ते हैं जिससे उबरने में उन्हें सालों लग जाते हैं। ऐसा ही वाकया घिटोरनी इलाके में हुआ जहां, एक कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या करने से पहले अपने तीन साल और तीन महीने के दो बेटों को फिनाइल पिलाया और फिर उन्हें जलाने की भी कोशिश की ऐसी आशंका है। इसके बाद उसने दोनों बेटों के हाथ-पैर व मुंह बांधकर बाथरूम में छोड़ दिया और फिर खुद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आगे पढ़ें इस पूरी घटना के पीछे क्या वजह है...

Delhi police constable wife commits suicide after poisoning two sons husband drank alcohol for hours when she not open door police breaks door and get shocked
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

आए दिन झगड़ा होता था
जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांस्टेबल की पत्नी राजेश के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुशील आए दिन मारपीट करता था। सुशील शराब पीकर मारपीट करता था। वहीं सुशील का कहना है कि पत्नी राजेश परिवार के लोगों के साथ नहीं रहने देती थी। इस कारण घर में आए दिन झगड़ा होता था। वारदात से एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। सुशील अपने राजस्थान स्थित घर चला गया था। जब वह वापस आया तो इस घटना का खुलासा हुआ।

Delhi police constable wife commits suicide after poisoning two sons husband drank alcohol for hours when she not open door police breaks door and get shocked
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को बाथरूम में फिनाइल की बोतल मिली
पुलिस को बाथरूम में फिनाइल की बोतल मिली है। बोतल आधी खाली थी। राजेश व दोनों बच्चों के ऊपर फिनाइल पड़ा हुआ था। दोनों को बड़ी मात्रा में फिनाइल पिलाया गया है। जो दोनों ही बच्चों के शरीर में मिला है। श्रेष्ठ करीब 10 प्रतिशत और समर्थ करीब 5 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिनाइल से बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। बच्चों को किसी और तरीके से जलाया गया है इस बात का खुलासा शुक्रवार देर शाम तक नहीं हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञ को मौके पर बुलाकर इसकी जांच के लिए सबूत जमा करवाए है। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि बाथरूम में रखे तेजाब से दोनों के शरीर जले हुए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after poisoning two sons husband drank alcohol for hours when she not open door police breaks door and get shocked
delhi police - फोटो : अमर उजाला

गेट नहीं खुलने पर शराब पी थी
सुशील राजस्थान से गुरुवार शाम छह बजे लौट आया था। जब पत्नी ने गेट नहीं खोला तो शराब खरीदकर लाया और डेढ़ घंटे तक घर के बाहर बैठकर शराब पी। इसके बाद दरवाजा खटखटाया। उसने पत्नी को फोन भी किया था। जब पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो उसने पौने आठ बजे पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after poisoning two sons husband drank alcohol for hours when she not open door police breaks door and get shocked
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शादी के सात वर्ष नहीं हुए तो एसडीएम जांच करेंगे
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेश व सुशील की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों की शादी को अभी सात वर्ष नहीं हुए हैं, ऐसे में जांच एसडीएम करेंगे। पुलिस ने राजेश के मायके वालों को सूचना दे दी है। एसडीएम सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। एसडीएम जांच के बाद वसंतकुंज(साउथ) पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed