फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : कांस्टेबल की पत्नी ने बच्चों को फिनाइल पिलाया और जलाकर मारना चाहा, हाथ-पैर व मुंह बांध बाथरूम में छोड़ा और फिर फांसी...

Sat, 03 Apr 2021 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after tring to kill her two sons by poisoning and setting them on fire read detail story
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

वसंतकुंज(साउथ) थाना इलाके के घिटोरनी गांव में गुरुवार को महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आशंका है कि महिला ने फिनाइल पिलाकर व किसी चीज से जलाकर बच्चों को मारने की कोशिश की थी। दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के व जलने के निशान हैं। आगे पढ़ें इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में सबकुछ...

Delhi police constable wife commits suicide after tring to kill her two sons by poisoning and setting them on fire read detail story
delhi police - फोटो : अमर उजाला

दोनों बच्चे बाथरूम में मिले थे और उनकी सांसे चल रही थीं। उनके हाथ-पैर व मुंह बंधे हुए थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन महीने की बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में घटना का कारण घेरलू विवाद बताया जा रहा है। महिला का पति दिल्ली पुलिस में सिपाही है और उसकी शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। एसडीएम मामले की जांच कर रही है।

Delhi police constable wife commits suicide after tring to kill her two sons by poisoning and setting them on fire read detail story
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार वसंत विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात सुशील राजस्थान का रहने वाला है। वह पत्नी राजेश, तीन वर्षीय बेटे समर्थ व तीन महीने के बेटे श्रेष्ठ के साथ मंगू मोहल्ला, घिटोरनी गांव में रहता है। सुशील ने गुरुवावार रात 7.54 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गेट नहीं खोल रही है। वसंतकुंज(साउथ) थाने में तैनात इंस्पेक्टर बलराम अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर वसंत विहार थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after tring to kill her two sons by poisoning and setting them on fire read detail story
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो राजेश ने चादर के जरिए बैडरूम में पंखे से फांसी लगा रखी थी। तलाशने पर बच्चे बाथरूम में मिले। बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। बाथरूम के अंदर दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। उनके हाथ-पैर व मुंह बंधा हुआ था। पैरों समेत अन्य जगहों पर जलने के निशान थे। 

विज्ञापन
Delhi police constable wife commits suicide after tring to kill her two sons by poisoning and setting them on fire read detail story
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दोनों बच्चों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। समर्थ की हालत में सुधार है,जबकि श्रेष्ठ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कांस्टेबल सुशील की शादी को अभी सात साल नहीं हुए हैं, ऐसे में मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम जांच होने के बाद वसंतकुंज(साउथ) पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed