द्वारका के ककरौला इलाके में स्थित हनुमान मंदिर और माता मंदिर में कुल्हाड़ी से मूर्तियों को तोड़ दिया गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने इलाके में सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
2 of 5
आरोपी महेश उर्फ भूत
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि नवरात्र के पहले ही दिन दो मंदिरों में तोड़फोड़ धर्म के खिलाफ साजिश का नतीजा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से भरत विहार जेजे कालोनी निवासी महेश उर्फ भूत (50) को हिरासत में लिया है और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
3 of 5
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसका कहना है कि हनुमान जी बारिश नहीं करा रहे थे। इसलिए गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। उसकी चार दिन पहले की वीडियो फुटेज मिली है, जिसमें वह इलाके में नंगा होकर नाच रहा था। पुलिस उसकी चिकित्सीय जांच कराकर मानसिक स्थिति के बारे में पता लगा रही है।
4 of 5
घटना के बाद लोगों और पुलिस का जमावड़ा...
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने आठ बजे ककरौला गांव के हनुमान मंदिर और माता मंदिर में मूर्तियां तोड़ने की सूचना मिली थी। पुजारी मंदिर में पूजा करने आए तो घटना का पता चला। यह बात आग की तरह फैली और फिर मंदिर के पास लोगों का जमावड़ा लगने लगा। वहां तनाव पैदा हो गया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए।
5 of 5
सांकेतिक चित्र
- फोटो : istock
आक्रोशित लोगों ने द्वारका मोड़ स्थित मेन नजफगढ़ रोड पर जाम लगाया और जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि नवरात्र के पहले दिन किसी ने साजिश के तहत मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है। सैकड़ों लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।