फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीटीसी ड्राइवर ने की परिवार की हत्या फिर आत्महत्या : सुसाइड नोट में बताई खौफनाक कदम की वजह, पिता ने खोला बड़ा राज

Fri, 02 Apr 2021 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 02 Apr 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi DTC driver killed his family then commit suicide his suicide note reveals reason and father also disclose
डीटीसी ड्राइवर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गुरुवार को रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। एक डीटीसी ड्राइवर ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना की जांच कर रही पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने वारदात की वजह बताई है, वहीं मृतक ड्राइवर के पिता ने भी बेटे को लेकर एक बड़ी बात बताई है.....

Delhi DTC driver killed his family then commit suicide his suicide note reveals reason and father also disclose
डीटीसी ड्राइवर के परिजन बाहर बैठे हुए - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धीरज ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने बच्चों के बीमारी के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि जिंदगी बेहतर नहीं कर पाने की वजह से वह मौत को गले लगा रहा है। हालांकि पुलिस उसके सुसाइड नोट की बातों का खुलासा करने से कतरा रही है।

Delhi DTC driver killed his family then commit suicide his suicide note reveals reason and father also disclose
rohini dtc driver suicide and murder - फोटो : अमर उजाला

दोनों बच्चे दिव्यांग थे, इलाज पर खर्च हुए थे लाखों 
महा सिंह ने बताया कि धीरज के दोनों बेटे दिव्यांग थे। छह साल का बड़ा बेटा ठीक से बोल नहीं पाता था जबकि दूसरे बेटे के हाथ-पैर टेढे थे। वह चल भी नहीं पाता था। दोनों बेटों के इलाज पर धीरज ने लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन डॉक्टरों ने कह दिया था कि उनको ठीक कर पाना मुमकिन नहीं है। छोटे बेटे के बारे में डॉक्टरों ने कहा था कि जिंदगी भर इनकी सेवा करनी पड़ेगी। इसको लेकर धीरज काफी परेशान था और घर में इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि बेटों की बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi DTC driver killed his family then commit suicide his suicide note reveals reason and father also disclose
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

डिप्रेशन में था धीरज 
धीरज के पिता महा सिंह ने बताया कि धीरज बच्चों की बीमारी और पत्नी से मनमुटाव की वजह से डिप्रेशन में था। होली से पहले से ही वह पत्नी से अलग खुद ही खाना बनाकर खाता था। दंपति के बीच अकसर झगड़ा होता था। महा सिंह ने बताया कि धीरज को कई बार समझाने की कोशिश की कि वह उसके बच्चों की देख रेख करेंगे, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन
Delhi DTC driver killed his family then commit suicide his suicide note reveals reason and father also disclose
डीटीसी ड्राइवर ने परिवार की हत्या के बाद लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि दंपती के बीच बुधवार रात को भी झगड़ा हुआ था और कुछ देर बाद सबकुछ शांत हो गया। सुबह होने पर पता चला कि धीरज ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed