फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से झांका तो निकल गई पिता की चीख, भयावह था कमरे का मंजर, हर ओर खून ही खून

Fri, 02 Apr 2021 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 02 Apr 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi dtc driver killed wife and two sons then commit suicide his father shouted first he saw room condition everywhere blood read horrific story
डीटीसी ड्राइवर ने परिवार की हत्या के बाद लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रोहिणी के नाहरपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। डीटीसी का एक ड्राइवर ने अपनी पत्नी और दो दिव्यांग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी से लटक कर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने जिंदगी को बेहतर नहीं कर पाने की वजह से मौत को गले लगाने की बात लिखी है। वहीं इस घटना से सबसे पहले रूबरू हुए मृतक ड्राइवर के पिता अब भी सदमे में हैं, जानिए उन्होंने जब पहली बार बेटे का कमरा देखा तब क्या हुआ...

Delhi dtc driver killed wife and two sons then commit suicide his father shouted first he saw room condition everywhere blood read horrific story
डीटीसी ड्राइवर के परिजन बाहर बैठे हुए - फोटो : अमर उजाला

मृतकों की शिनाख्त धीरज यादव(31), उसकी पत्नी आरती(28), बेटा हितेन(6) और आर्थव(3) के रूप में हुई है। धीरज डीटीसी में बतौर ड्राइवर काम करता था। वह नाहरपुर में अपने मकान की दूसरी मंजिल पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। धीरज के पिता महा सिंह अपनी पत्नी सुदेश रानी के साथ मकान के भूतल पर जबकि उसका बड़ा भाई नीरज अपनी पत्नी ज्योति और दो बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहता था। नीरज अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत है। 

Delhi dtc driver killed wife and two sons then commit suicide his father shouted first he saw room condition everywhere blood read horrific story
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उसके पिता महा सिंह के मुताबिक धीरज रोज सुबह काम पर जाता था। गुरुवार सुबह उसके नहीं जागने पर वह उसे जगाने के लिए दूसरी मंजिल पर गया था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब महा सिंह ने वहां रखे एक ड्रम पर चढ़कर रोशनदान से कमरे में देखा। धीरज को पंखे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई और चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भागकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi dtc driver killed wife and two sons then commit suicide his father shouted first he saw room condition everywhere blood read horrific story
डीटीसी ड्राइवर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

घरवालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रोहिणी नार्थ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़कर कमरे में पहुंचे। कमरे का दृश्य काफी भयावह था। धीरज फंदे से लटका हुआ था। जबकि दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। वहीं अनिता का शव जमीन पर पड़ा था। तीनों मां बेटे के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धीरज ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है।

विज्ञापन
Delhi dtc driver killed wife and two sons then commit suicide his father shouted first he saw room condition everywhere blood read horrific story
rohini dtc driver suicide and murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने बच्चों के बीमारी के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि जिंदगी बेहतर नहीं कर पाने की वजह से वह मौत को गले लगा रहा है। हालांकि पुलिस उसके सुसाइड नोट की बातों का खुलासा करने से कतरा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed