फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: फ्रिज में रखा श्रद्धा का चेहरा घंटों घूरता था आफताब, पहचान मिटाने के लिए किया था यह काम

Wed, 16 Nov 2022 07:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Ameen Poonawala Used To See Shraddha Walkar Face After Keeping In Fridge Read More
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड में हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी आफताब की नई दरिंदगी का खुलासा हुआ है। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के चेहरे को घंटों घूरता रहता था। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए हाथों की कलाइयां, अंगुलियां समेत कई हिस्सों को ब्लोअर से जला दिया था। इसके लिए वह महरौली बाजार से ब्लोअर खरीद लाया था।

Shraddha Murder Case Ameen Poonawala Used To See Shraddha Walkar Face After Keeping In Fridge Read More
श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, दिल्ली पुलिस मंगलवार को आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची और घंटों तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को अब तक श्रद्धा के शव के टुकड़े के रूप में कुल 13 हड्डियां मिल चुकी हैं। पुलिस की जांच के बाद ये बात सामने आई कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को सबसे बाद में फेंका था।
 

Shraddha Murder Case Ameen Poonawala Used To See Shraddha Walkar Face After Keeping In Fridge Read More
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

दूसरी लड़की से मेलजोल : श्रद्धा की हत्या के 15-20 दिन बाद आफताब उसी एप पर एक अन्य लड़की से मिला और उसे डेट करना शुरू कर दिया। वह उसे अकसर घर लाता था। वहीं, श्रद्धा के दोस्त रजत ने कहा है कि वह आफताब को छोड़ना चाहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Ameen Poonawala Used To See Shraddha Walkar Face After Keeping In Fridge Read More
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब ने पूछताछ में बताया कि दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। शराब, नशे में दोनों में झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी ने 18 मई को हुए झगड़े में श्रद्धा की गला दबा कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Ameen Poonawala Used To See Shraddha Walkar Face After Keeping In Fridge Read More
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। मैं आरोपित को फांसी देने की मांग करता हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed