श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने श्रद्धा के खून को टॉयलेट में बहाया था। उसने पहले श्रद्धा के हाथों की कलाई काटी थीं। फिर उसने दोनों हाथ व दोनों पैरों के तीन-तीन टुकड़े किए थे। सिर का उसने एक टुकड़ा ही अपने पास रखा था, जिसे वह रोज देखता था और अपने मन को तसल्ली देता था। उससे पूछताछ का दौर निरंतर जारी है। इस बीच पुलिस मंगलवार को भी उसे जंगल लेकर गई तथा कुछ और टुकड़े बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता हाथ नहीं लगी। साथ ही पुलिस को बताया है कि वह रोज शव के टुकड़ों को महरौली और छतरपुर के जंगलों में ठिकाने लगाने से पूर्व आरोपी एक दिन पहले फेंके गए टुकड़ों को जरूर देखकर तसल्ली करता था कि वे नष्ट हुए या नहीं।
बेशर्म आफताब का कबूलनामा: पहले काटी कलाई, फिर खून को टॉयलेट में बहाया, हाथों-पैरों के किए थे तीन-तीन टुकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन