{"_id":"57ebf1364f1c1b073d575e79","slug":"builder-shot-dead-himself-in-the-bathroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने बाथरूम में खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने बाथरूम में खुद को गोली से उड़ाया
Wed, 28 Sep 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:07 PM IST
सार
- लालबत्ती लगाकर दो महीने तक मवाना में भी घूमा
- खुद को राजस्थान का मंत्री बताते थे अंशुल रस्तौगी
विज्ञापन
1 of 7
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में एक निगम का खुद को मंत्री बताने वाले बिल्डर ने बुधवार दोपहर बाथरूम में खुद को गोली से उड़ा लिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम में उनका शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट बरामद किया। बिल्डर ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं लोगों में चर्चा थी कि गाजियाबाद में अंशुल का प्रापर्टी में काफी पैसा डूब गया था। जिस कारण वह तनाव में थे।
नोएडा, गाजियाबाद में था प्रापर्टी का काम
2 of 7
तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
मवाना की पाश कालोनी आकांक्षा कुंज बी-23 में अंशुल रस्तौगी (44) पुत्र नरेश चंद रस्तौगी अपनी पत्नी रेनू रस्तौगी और दो बेटे स्पर्श (18 वर्ष) व ऋषि (14 वर्ष) संग रहते थे। अंशुल मवाना, नोएडा, गाजियाबाद में प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। बुधवार दोपहर मकान में अंशुल और उनकी पत्नी थे। अंशुल ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने की बात कहकर चले गए। बाथरूम में अंशुल ने अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।
रोशनदान से देखा तो अंदर लाश पड़ी थी
3 of 7
रोशनदान
- फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी हड़बड़ाती हुई ऊपरी मंजिल पर पहुंची। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शोर मचाने पर कॉलोनी में अंशुल के रहने वाले परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। बाथरूम के बने रोशनदान में झांकर लोगों ने देखा तो अंशुल की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने निकाली लाश
4 of 7
bathroom
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर मवाना सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने बताया कि अंशुल ने बाथरूम में दो पन्नो के सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसके पास एक तमंचा 315, एक कारतूस तथा एक खोखा तमंचे की नाल में फंसा मिला है। उसने अपनी मौत का चार लोगों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
25 लाख में ली थी लालबत्ती
5 of 7
घर में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर मवाना सुधीर कुमार ने बताया कि अंशुल रस्तौगी ने 25 लाख रुपये देकर लालबत्ती लेना सुसाइड नोट में बताया है। दो महीने उसके पास लालबत्ती रही। उसको राजस्थान में एक विभाग का मंत्री बताया गया। जब उसको पता चला कि वह कोई मंत्री नहीं है, तब जाकर उसने अपनी गाड़ी से लालबत्ती उतारी।
- लालबत्ती लगाकर दो महीने तक मवाना में भी घूमा
- खुद को राजस्थान का मंत्री बताते थे अंशुल रस्तौगी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।