Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Station Attack: 2022 Shahdara Incident Recalled After Jama Masjid Knife Attack

पुलिस पर अटैक: पुलिसवालों पर तीन साल पहले भी थाने के अंदर हुआ था हमला, पांच जवानों समेत नौ लोगों को चाकू मारा

Tue, 24 Nov 2026 10:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 24 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

दिल्ली के जामा मस्जिद थाना इलाके में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पारिवारिक विवाद के कारण थाने में लाया गया था।

विज्ञापन
Delhi Police Station Attack: 2022 Shahdara Incident Recalled After Jama Masjid Knife Attack
Delhi Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में तीन साल बाद एक बार फिर थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। 2022 में शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


अब जामा मस्जिद थाने में नबील ने इसी तरह अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दोनों घटनाओं में हमलावरों ने थाने के भीतर ही पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 22 जून 2022 को शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में भारत भाटी नाम का व्यक्ति वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हो गए।  हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया था। 
विज्ञापन

सोमवार को जामा मस्जिद थाने में पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील ने अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद वह थाने से भाग निकला और रास्ते में स्कूटी लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने चितली कबर इलाके में घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वहां भी चार अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से नबील घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

थाने में घुसकर 5 पुलिस कर्मियों को चाकू मारा

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी नबील (30) को थाने में लाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों को जख्मी करने के बाद वह एक स्कूटर से निकला। पुलिस टीम ने उसे चितली कब्र इलाके में पकड़ने की कोशिश की तो उसने चार और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। 

 

पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नबील के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को आठ राउंड गोलियां चलानी पड़ीं, जिनमें से छह गोलियां उसके दोनों पैरों में लगी हैं। उसे लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नबील की मां और बहन ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें परेशान कर रहा है। इस शिकायत पर नबील को थाने में बुलाया गया था। वह अपनी जेब में छोटा चाकू लेकर दोपहर 2:30 बजे थाने पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने अचानक चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घायलों का गंगाराम व लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नौ घायलों में दो एसआई और दो हेड कांस्टेबल भी

घायलों में दो सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पहले संजीवनी अस्पताल फिर सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 का ऑपरेशन थियेटर में जबकि एक का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। चार जवान एलएनजेपी में भर्ती हैं।

 

भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर दोबारा हमला

नबील थाने से पहले पैदल भागा और फिर किसी का स्कूटर छीन लिया। दो घंटे तक पीछा करने के बाद जब पुलिस ने उसे चितली कब्र इलाके में पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर स्पेशल स्टाफ के चार कांस्टेबल को घायल कर दिया। नबील के खिलाफ 2022 में दरियागंज थाने में लड़ाई-झगड़े का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed