{"_id":"610a94b58629b75fef1b2671","slug":"ankit-gurjar-murder-in-jail-ankit-had-put-up-threatening-posters-to-become-gram-pradhan-unopposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित गुर्जर हत्याकांड: निर्विरोध प्रधानी के लिए अंकित ने लगवाए थे धमकी भरे पोस्टर, लिखा था-चुनाव लड़ा तो विनोद जैसा होगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित गुर्जर हत्याकांड: निर्विरोध प्रधानी के लिए अंकित ने लगवाए थे धमकी भरे पोस्टर, लिखा था-चुनाव लड़ा तो विनोद जैसा होगा हाल
Thu, 05 Aug 2021 12:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
अंकित
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खैला चांदनी गांव के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की बुधवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर तीन में अंकित की हत्या हुई। गैंगस्टर की हत्या से तिहाड़ जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी रहे अंकित को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
अंकित गुर्जर का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित गुर्जर बहुत ही शातिर अपराधी था। वह वर्ष 2019 में अपने गांव चांदी नगर से प्रधानी के चुनाव लड़ना चाहता था। प्रधानी के निर्विरोध चुनाव लड़ने के लिए अंकित ने विरोधी प्रत्याशी विनोद की हत्या कर दी थी। इसके बाद पूरे गांव में धमकी भरे पोस्टर लगवाए थे कि कोई उसके खिलाफ चुनाव में खड़ा हुआ तो उसकी हत्या करवा दी जाएगी।
अंकित
- फोटो : अमर उजाला।
अंकित ने गांव में लगाए पोस्टरों में लिखा था कि मैं अंकित उर्फ बाबा मेरा सभी गांव वासियों से निवेदन है कि मुझे अपने गांव में निर्विरोध प्रधानी चाहिए। अगर निवेदन से भी समझ नहीं आया तो फिर रिजल्ट आपके सामने है। अगर मुझे किसी और के चुनाव में खड़े होने की सूचना मिली तो फिर अंजाम विनोद की तरह होगा। टिकट बांटने के लिए गेट तो क्या बड़े गांव की नहर भी पार नहीं करने दूंगा। इस मामले में यूपी पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
इसके बाद चार अगस्त, 2020 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे झज्जर, हरियाण से गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन व रविन्द्र जोशी की टीम ने जब झज्जर में अंकित को चारों तरफ से घेर लिया था, तब उसने पुलिस के ऊपर गोली चला दी थी। ऐसे में स्पेशल सेल की टीम ने इसकी एक्सयूवी गाड़ी के टायरों में गोली मारकर पंचर कर दिए और फिर अंकित को उसके साथी अनिल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इनके पास से दो ऑटोमैटिक पिस्टल और एक एसयूवी गाड़ी बरामद की थी।
विज्ञापन
अंकित
- फोटो : अमर उजाला।
डर से दक्षिण दिल्ली के कई गैंगस्टर से हाथ मिला लिया था
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या के आठ मामलों में शामिल मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित गुर्जर ने हाल ही में दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी से हाथ मिला लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनके डर से दक्षिणी दिल्ली के कई छोटे गैंगस्टर ने इनसे हाथ मिला लिया था। फिलहाल अगस्त, 2020 में गिरफ्तारी से पहले ये सभी राजस्थान के नीमराणा से गैंग चला रहे थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या के आठ मामलों में शामिल मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित गुर्जर ने हाल ही में दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी से हाथ मिला लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनके डर से दक्षिणी दिल्ली के कई छोटे गैंगस्टर ने इनसे हाथ मिला लिया था। फिलहाल अगस्त, 2020 में गिरफ्तारी से पहले ये सभी राजस्थान के नीमराणा से गैंग चला रहे थे।