बुलंदशहर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलंदशहर को नोएडा की तरह चमका देंगे..
2 of 7
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पहली बार बुलंदशहर पहुंचे। वहां उन्होंने नुमाइश ग्राउंड में एक सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा समेत 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
3 of 7
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा- पिछली सरकार भेद भाव करती थी। नागरिकों की बिना भेदभाव किए सुरक्षा हमारी सरकार कर रही है। गन्ना किसानों का हमने भुगतान किया।
4 of 7
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश ग्राउंड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति, प्रमाण पत्र का वितरण, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जनपदीय समीक्षा भी की।
5 of 7
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून राज की स्थापना करने की बात कही। उन्होंने कहा- हम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, व्यापरियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, विकास योजनाओं को लेकर आपके बीच आये हैं।