{"_id":"6ad81f091fc036b31a0e05fc","slug":"delhi-police-arrested-a-miscreant-who-opened-fire-at-a-house-in-the-swaroop-nagar-area-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इलाके में दबदबा बनाने के लिए फायरिंग करने वाला बदमाश धरा, स्वरूप नगर में एक घर पर की थी गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इलाके में दबदबा बनाने के लिए फायरिंग करने वाला बदमाश धरा, स्वरूप नगर में एक घर पर की थी गोलीबारी
Wed, 21 Oct 2026 07:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:40 AM IST
सार
आरोपी ने बीते दिनों स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के एक रिहायशी घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने इलाके के लोगों को डराने और अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर इलाके में एक घर में फायरिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरेंद्र उर्फ लाला के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बीते दिनों स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के एक रिहायशी घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने इलाके के लोगों को डराने और अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी हथियारों का प्रदर्शन करते हुए पोस्ट करता रहता था। बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हरेंद्र के खिलाफ गोलीबारी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन