{"_id":"d38def89e04883f4abc1fc39280fcbda","slug":"wrestling-federation-of-india-will-start-pro-wrestling-league","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
Tue, 28 Jul 2015 01:11 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर इस लीग में उन्हें खेलने का मौका मिला तो उनकी सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी। एक तो वह दंगल में खेलना छोड़ देंगी और पापा को पैसा देकर सारे कर्ज को उतरवाएंगी। ये शब्द प्रो रेसलिंग लीग की शुरूआत के मौके पर पहली बार रैंप पर उतरीं बेहद गरीब परिवार की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान के हैं।
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
2 of 6
सिर्फ दिव्या ही नहीं अब देश के कई उभरते हुए पहलवानों की तकदीर बदलने जा रही है। आईपीएल, आईएसएल, कबड्डी लीग के बाद अब कुश्ती में प्रो रेसलिंग लीग शुरू होने जा रही है। अब तक देश के लिए खेलने पर कैश अवार्ड हासिल करने वाले पहलवान अब करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे।
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
3 of 6
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से यह लीग आठ से 29 नवंबर को कराई जाएगी। जिसमें देश के 36 पुरुष और महिला जबकि विदेश के 30 पुरुष और महिला पहलवान शिरकत करेंगे। क्रिकेट की तरह पहलवानों पर बोली लगाना सुशील कुमार को अजीब तो लगेगा, लेकिन ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान का कहना है कंप्यूटर का जमाना अब इस तरह की चीजों में ढलना होगा। सुशील घोषणा करते हैं कि वह और योगेश्वर इस लीग का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
4 of 6
लीग के को प्रमोटर आशीष चड्ढा खुलासा करते हैं कि छह टीमों के लिए 16 करोड़ का ऑक्शन पूल होगा। सभी टीमों के पास लगभग तीन करोड़ का पर्स होगा। तीन करोड़ की ही ईनामी राशि पहलवानों को मिलेगी।
विज्ञापन
करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग
5 of 6
चड्ढा के मुताबिक दुनिया भर के 80 पुरुष, महिला पहलवानों ने लीग में खेलने को हामी भर दी है। इनमें 20 ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। एक टीम सिर्फ पांच विदेशी पहलवान रख सकती है। ऐसे में सिर्फ 30 विदेशी ही लीग का हिस्सा बन पाएंगे। एक टीम में छह पुरुष और पांच महिला समेत कुल 11 पहलवान होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।