ग्रेटर नोएडा में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 परिचित लोगों ने महिला का गैंगरेप कर दिया। रेप करने के बाद उसे बदहवास हालत में महिला को जंगल में फेंक कर फरार हो गए। रेप का कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति किसी मामले को लेकर जेल में है। जिसकी जमानत कराने के नाम पर उसे अपने साथ ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर डाला।
मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां नरौली गांव के पास गढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला को तीन दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को जंगल से बरामद किया और मेडिकल के लिए भेज दिया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि यह घटना बीती 2 जून की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द इस पूरे मामले का खुलासा करने में कामयाब रहेगी।