फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठवीं मंजिल पर लटकी गरिमा ने मांगी मदद, भाभी की आंखों के सामने गिर गंवा दी जान

Mon, 31 Jul 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 31 Jul 2017 02:18 PM IST
सार

हेडिंग: आठवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
सेक्टर-168 की थ्रीसी लोटस जिंग सोसायटी में शनिवार दोपहर हुआ हादसा
गिरते समय बालकनी से लटकी, भाभी ने खींचने का किया प्रयास
 

विज्ञापन
woman fell from eight floor in a house in noida died
- फोटो : अमर उजाला

बहुमंजिला सोसायटी की आठवीं मंजिल से गिरकर शनिवार दोपहर 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-168 की थ्री सी लोटस जिंग सोसायटी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पीड़ित परिवार एक माह पहले ही सोसायटी में रहने आया था।

woman fell from eight floor in a house in noida died
- फोटो : अमर उजाला
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से औरेया निवासी गरिमा सोसायटी के टावर नंबर एक की आठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 803 में अपने चचेरे भाई सत्येंद्र कुमार सिंह, भाभी और भतीजे के साथ रह रही थी। हादसे के वक्त फ्लैट में गरिमा, उसकी भाभी और भतीजा मौजूद थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे गरिमा बालकनी की रेलिंग पर कपड़े डालने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।
woman fell from eight floor in a house in noida died
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोसायटी वासियों के अनुसार, पैर फिसलने के बाद युवती बालकनी से बाहर की तरफ लटक गई थी। युवती ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। इस पर उसकी भाभी भागती हुई बालकनी में पहुंची और उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींचने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman fell from eight floor in a house in noida died
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि, वह उसे ऊपर नहीं खींच सकीं और हाथ छूटने के कारण गरिमा नीचे आ गिरी। इसके बाद सोसायटी के लोग उसे लेकर सेक्टर-128 जेपी अस्पताल भागे। वहां से उन्हें सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल भेज दिया। यथार्थ अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना युवती के पिता को दी है। सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed