फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों जान देने को मजबूर हो गई फोर्टिस की डॉक्टर सोनम, क्यों छोड़ी थी एम्स की नौकरी

Thu, 21 Nov 2019 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
why fortis hospital doctor sonam died why she got drug addict and why left aiims job
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

ड्रग्स की ओवरडोज के कारण निजी अस्पताल की डॉक्टर सोनम मोतिस (29) की मौत हो गई। आखिर कौन सी ऐसी मजबूरी रही होगी जिसने एक महिला डॉक्टर जो कभी एम्स में नौकरी करती थी और फिर फोर्टिस अस्पताल में काम कर रही डॉक्टर को ड्रग्स का ओवरडोज लेने पर मजबूर कर दिया। वहीं ये सवाल भी उठता है कि एम्स जैसे अस्पताल जहां काम करने का सपना हर डॉक्टर देखता है उसकी नौकरी आखिर डॉक्टर सोनम ने क्यों छोड़ी, आगे पढ़ें पूरी कहानी...

why fortis hospital doctor sonam died why she got drug addict and why left aiims job
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कोटा राजस्थान निवासी ओंकार लाल मोतिस (65) ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी मूल रूप से मथुरा निवासी डॉ. शिखर मोर के साथ 11 मई 2018 में की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट होने लगी थी। शादी के बाद सोनम को पता लगा कि शिखर नशा करता है व सोनम को भी नशा करने का दबाव देता है। ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट करता। अप्रैल महीने में उनकी बेटी की हालत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

why fortis hospital doctor sonam died why she got drug addict and why left aiims job
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

सास-ससुर ने भी की मारपीट

आरोप लगाया कि दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित घर पर शिखर नशा कर रहा था जिसका विरोध करने पर सोनम के साथ मारपीट की। इस पर सास सरिता ने सोनम के पिता को बुला लिया और उसे कोटा भेज दिया। जून महीने में सोनम वापस शिखर के घर आई जहां से वह परिवार सहित शिखर के पैतृक घर कोलकाता चली गई। कोलकाता में भी उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान सोनम के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why fortis hospital doctor sonam died why she got drug addict and why left aiims job
डॉ. सोनम (फाइल फोटो) - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

वापस लौटने पर शिखर ने घर छोड़ा

सितंबर 2019 में पैर ठीक होने पर एम्स अस्पताल में जब ड्यूटी ज्वाइन की तो शिखर ने अपना घर छोड़ दिया। शिखर अस्पताल के हॉस्टल में रहने लगा और उसे घर से निकाल दिया। सोनम ने एम्स में नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में नौकरी ज्वाइन कर ली और गुरुग्राम के सेक्टर-43 के एक फ्लैट में रहने लगी।
विज्ञापन
why fortis hospital doctor sonam died why she got drug addict and why left aiims job
fortis doctor sonam - फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से

फोन करने पर हुआ खुलासा
सोनम के पिता ने 18 नवंबर को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर उन्होंने फ्लैट के सुरक्षाकर्मी को फोन किया। इस पर उन्हें पता लगा कि सुबह से ही सोनम के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर उन्होंने देखा तो सोनम बेसुध अवस्था में पलंग के नीचे पड़ी है और कुछ इंजेक्शन पड़े हैं। सुरक्षाकर्मी ने सोनम के पिता, मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद जब शिखर को फोन किया तो उसने आने से मना कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed