फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

Fri, 02 Jan 2015 02:46 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन

गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

When open a car full of skeletons.

दिल्ली के बहादुरगढ़ में थाना सदर क्षेत्र के गांव ईस्सरहेड़ी में बुधवार रात चार युवकों की हत्या के बाद उनके शवों को कार में डालकर जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के कंकाल को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया। कार की चेसिस नंबर से पता चला है कि मरने वाले तीन युवक दिल्ली के गांव मितराऊ और एक समसपुर का रहने वाला था। हत्याकांड की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

When open a car full of skeletons.

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह ईस्सरहेड़ी गांव के जलघर के पास एक इटियोस गाड़ी में दो युवकों के कार में जलकर मरने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार की डिग्गी में भी दो कंकाल बरामद हुए। इससे स्पष्ट हो गया कि चारों युवकों की कहीं और हत्या करके यहां जलाया गया है। आग में शव पूरी तरह से कंकाल बन चुके थे, कार भी पूरी तरह से जल गई थी। पुलिस ने कार की चेसिस नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि यह कार दिल्ली के गांव छावला निवासी हरीश के नाम पंजीकृत है।

गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

When open a car full of skeletons.

हरीश ने यह गाड़ी कुछ दिन पहले मितराऊ के संदीप को बेच दी थी। पुलिस की जांच में मरने वालों की शिनाख्त दिल्ली के मितराऊ गांव निवासी 27 वर्षीय मनीष उर्फ सोनू, 35 वर्षीय सुधीर, 34 वर्षीय संदीप और दिल्ली के ही समसपुर निवासी 16 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। चार युवकों की हत्या करके कार में शवों को जला देने की सूचना पाकर एसपी राजेश दुग्गल और डीएसपी बहादुरगढ़ कप्तान सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जांच में पता चला कि मारे गए इन चार युवकों में शामिल सोनू का भाई नवीन फिलहाल जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

When open a car full of skeletons.

उस पर पपरावट गांव के रहने वाले दो लोगों की हत्या का आरोप है। यह हत्याएं नजफगढ़ की एक कॉलोनी में हुई थीं। इसके साथ ही नजफगढ़ के ही एक अन्य बदमाश से भी नवीन के परिवार की रंजिश बताई जा रही है। इस बदमाश पर पिछले दिनों उसके घर के सामने ही गोली चलाई गई थी, लेकिन संयोग से वह बच गया था। उक्त कारणों से दोनों पक्षों में रंजिश बनी थी। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड इसी रंजिश का ही परिणाम है।

विज्ञापन

गैंगवार के बाद कार में जलाकर मार दिए गए चार लोग

When open a car full of skeletons.

पुलिस के मुताबिक इन युवकों की हत्या कहीं और करके शवों को यहां लाकर जलाया गया है। मरने वाले सभी दिल्ली के हैं और बुधवार रात से लापता थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। इसी पहलू को स्पष्ट किया जा रहा है कि इन चारों को कहां से अगवा किया गया और कहां हत्या हुई। फिलहाल अभी तक हत्या की वजह पुरानी रंजिश ही सामने आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed