फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फ्लॉप' बॉबी देओल पहुंचे डीजे तो लोग हुए नाराज, मांगे पैसे वापस

Sat, 27 Aug 2016 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
What happened in Delhi's Night Club that people got Angry on Bobby deol
Bobby Deol - फोटो : twitter

पहली बार बाॅबी देओल का नाम सुन कर  आपके ज़हन में क्या आता है? उनके लंबे बाल और 90 के दशक में उनकी सुपरहिट फिल्में। उन सुपरहिट फिल्मों में से एक, गुप्त के लिए भी जाने जातें हैं बाॅबी। काजोल और मनीषा कोइराला के साथ बाॅबी देओल की इस फिल्म ने युवाओं को बहुत आकर्षित क‌िया था। इस फिल्म ने बाॅबी को एक यूथ आईकन बना दिया था और टीवी पर भी यह फिल्म काफी प्रसिद्ध है।

What happened in Delhi's Night Club that people got Angry on Bobby deol
Bobby Deol - फोटो : twitter

इस फिल्म ने ही बाॅबी देओल को लोगों के दिलों में ज़िदा रखा है। दुनिया हसीनों का मेला, जैसे गाने 90 के दशक में नाइट क्लबों में रोज़ बजा करते थे, मगर लोगों का एक गुट ऐसा भी था जो इन गानों को बिलकुल पसंद नहीं करता।हाल ही में हुइ घटना ने इस बात को साबित भी कर दिया।

What happened in Delhi's Night Club that people got Angry on Bobby deol
Bobby Deol - फोटो : twitter

बाॅबी देओल को दिल्ली के नाइट क्लब में आमंत्रित किया गया था और इस इव़ेन्ट के टिकट बिक गये थे। बाॅबी देओल जो गानों को मिक्स करने में प्रशिक्षित हैं, दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे बने थे। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने नाइट क्लब के मैनेजर से इवेन्ट के बाद अपने पैसे वापस मांगे। लोगों का कहना था कि बाॅबी देओल ने पूरी पार्टी के दौरान अपनी फिल्म गुप्त के गाने बार बार बजाए।  बॉबी देओल के इवेंट के बाद ‌ट्व‌िटर पर उनका खूब मजाक उड़ा। नीचे के ट्वीट्स देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा क‌ि कैसे हंसी का पात्र बने बॉबी-


विज्ञापन
विज्ञापन
What happened in Delhi's Night Club that people got Angry on Bobby deol
Bobby Deol - फोटो : twitter

पार्टी में मौजूद सूत्रों की मानें तो सिर्फ बाॅबी देओल के इव़ेन्ट की वजह से सारे टकट बिके थे। बाॅबी नाइट क्लब में अपनी फिल्म गुप्त के सबसे प्रसिद्व गानों को बार बार बजाते चले गए और यह गानें सुबह तक चलते रहे।


विज्ञापन
What happened in Delhi's Night Club that people got Angry on Bobby deol
Bobby Deol - फोटो : twitter

उस रात के अंत तक, लोगों का एक गुट काफी गुस्से में था। 2,500 से 4,000 रुपये तक की टिकट खरीदने के बाद भी लोगों को कुछ विशेष मनोरंजन नहीं मिला और उन्होंने मैनेजर से अपने पैसे वापस मांगे। लोगों के इस गुस्से को बाॅबी देओल देख नहीं सके, क्योंकि वह उस नाइट क्लब से निकल गए थे। जैसे ही यह खबर वायरल हुई तो बाॅबी देओल को लेकर लोगों ने ‌ट्व‌िटर पर खूब मजाक बनाया।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed