फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के कार्ड पर दिया अकाउंट नंबर, मेहमानों से कहा अकाउंट में डालें शगुन

Sun, 11 Dec 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा Updated Sun, 11 Dec 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
wedding card printed with account number of bride on it
नोटबंदी से न‌िपटने को शादी के कार्ड पर द‌िया अकाउंट नंबर - फोटो : अमर उजाला

‘बेटी की शादी में शगुन की राशि के लिए लिफाफा नहीं, सीधे एकाउंट में शगुन की राशि डालिए।’ पीएम मोदी की कैशलेस मुहिम पर चलते हुए पॉटरी नगरी के एक व्यापारी ने कुछ इस तरह से अनोखी पहल की है।

wedding card printed with account number of bride on it
नोटबंदी से न‌िपटने को शादी के कार्ड पर द‌िया अकाउंट नंबर - फोटो : अमर उजाला
शादी के कार्ड पर बेटी का एकाउंट नंबर छपवाकर उसी में शगुन की राशि जमा कराने की अपील की गई है। यही नहीं व्यापारी ने शादी की खरीददारी से लेकर मैरिज होम, बैंड बाजा तक सभी खर्च कैशलेस व्यवस्था के तहत चेक से किए हैं।
wedding card printed with account number of bride on it
नोटबंदी से न‌िपटने को शादी के कार्ड पर द‌िया अकाउंट नंबर - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की की नोटबंदी के बाद जहां लोग घरों में शादी विवाह के खर्चें के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं वैशाली कॉलोनी निवासी डीसी गुप्ता ने बैंकों के झंझट से बचने के लिए नया तरीका अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
wedding card printed with account number of bride on it
बेटी की शादी का कार्ड दिखाते डीसी गुप्ता और उनकी पत्नी। - फोटो : ब्यूरो
डीसी गुप्ता की बेटी खुशबू की शादी 12 दिसंबर को गाजियाबाद स्थित वसुंधरा कॉलोनी से होनी हैं। उन्होंने शादी के कार्ड पर बेटी का एकाउंट नंबर भी छपवा दिया है। शादी में आमंत्रित लोगों से शगुन की राशि सीधे बेटी के एकाउंट में डालने की अपील की गई है।
विज्ञापन
wedding card printed with account number of bride on it
शादी, बारात

डीसी गुप्ता ने बताया कि शादी में कपड़ों से लेकर अन्य चीजों की खरीददारी, मैरिज होम, बैंडबाजा और अन्य चीजें वह चेक के माध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed