देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती रहीं। राजधानी दिल्ली लगातार पांचवें दिन कई पहाड़ी स्थानों से ज्यादा ठंडी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड व कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। उधर, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू की उड़ानें देरी से हैं।
Weather Update: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, आज से मिल सकती है राहत, इस दिन के बाद से सर्दी फिर दिखाएगी तेवर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन