फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves

आज दिल्ली में इतिहास का सबसे गर्म दिन, 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Mon, 10 Jun 2019 09:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jun 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves
- फोटो : पीटीआई

चिलचिलाती गर्मी से इन दिनों पूरा देश बेहाल है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार (10 जून) दिल्ली के इतिहास में सबसे गर्म दिन रहा। आज पारा 48 डिग्री तक जा पहुंचा जो इससे पहले कभी नहीं पहुंचा था। 

विज्ञापन

weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves

सोमवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से कम रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा मौसम की तल्खी भी बढ़ने लगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक जा पहुंचा। लोगों को बेहद गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves

सिर्फ इनसान ही नहीं जानवर भी गर्मी से बेहाल दिखे। गौरतलब है कि राजधानी में रविवार को तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए थे। तापमान में बढ़ोतरी के कारण रविवार को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन

weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves

भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा। बुधवार और गुरुवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच अधिकतम तापमान 43 और 42 डिग्री रहने की आशंका है।

weather update delhi records 48 degree temperature highest in history full in burning heatwaves
इन तीन दिनों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ गर्जन की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसके लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed