{"_id":"5af85dc54f1c1bd3408b503b","slug":"weather-changed-in-delhi-ncr-after-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 109 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आया तूफान, मेट्रो सहित हवाई यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 109 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आया तूफान, मेट्रो सहित हवाई यातायात प्रभावित
Mon, 14 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज ने रविवार दोपहर बाद एक बार फिर तेज करवट ली। धूल भरी आंधी चलने से दिन में ही अंधेरा छा गया। हवा की रफ्तार 109 किमी प्रतिघंटे पहुंच जाने से दिल्ली कुछ देर के लिए ठहर गई। हवाई यातायात तो प्रभावित हुआ ही, दिल्ली मेट्रो की आवाजाही भी बाधित हुई।
तापमान में गिरावट से आम लोगों को मिली राहत के बावजूद तेज तूफान व बारिश दिल्लीवालों के लिए आफत साबित हुई। मौसम विभाग की मानें तो तापमान बढ़ने के साथ पूर्वी हवाओं ने दिल्ली की तरफ रुख कर लिया था। पश्चिमी विक्षोभ ने भी असर डाला। इसका मिला-जुला असर तूफान के रूप में सामने आया। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हवा की रफ्तार 70-109 किमी प्रति घंटे रही। दिल्ली-एनसीआर में इसका असर करीब दो घंटे तक था। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे पटरी पर आया।
3 of 7
- फोटो : हिमांशु सोनी
विभाग का मानना है कि सोमवार को हिमालयन रेंज में 50-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम भी पड़ेगा। इससे दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
weather changed
- फोटो : vivek nigam
अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 23 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। उधर, दिल्ली में रविवार सुबह से ही तेज धूप व गरमी से लोग परेशान थे। दोपहर बाद करीब चार बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। घने बादल छाने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : vivek nigam
इसके बाद तेज हवाओं व बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली। औसत से काफी ज्यादा रफ्तार से चली आंधी से दिल्ली थोड़ी देर के लिये थमी रही। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.8, जबकि न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।