{"_id":"625cdb489f4d177f1671ce1c","slug":"waving-arms-by-bajrang-dal-took-out-procession-in-delhi-uttam-nagar-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी बवाल: हथियार लहराते हुए बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं के हाथ में थी तलवार, चाकू और डंडे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी बवाल: हथियार लहराते हुए बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं के हाथ में थी तलवार, चाकू और डंडे, देखें तस्वीरें
जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जंयती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने की घटना के बाद रविवार को हिंदू संगठन बजरंग दल ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवक हाथों में तलवार, चाकू और डंडे शामिल हुए। इस दौरान वे तलवार, चाकू और डंडे को लहरा रहे थे। हालांकि यह मामला मीडिया की सुर्खिया बनने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और युवकों तलवार, चाकू और डंडे गायब कर दिए। बजरंग दल ने रविवार दोपहर बाद उत्तम नगर में करीब तीन किलोमीटर इलाके में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। दल के कार्यकर्ता हाथों में तलवार, चाकू एवं डंडे लहराते हुए चल रहे थे।
2 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मीडिया प्रतिनधियों की ओर से तलवार, चाकू व डंडे लेकर चलने के बारे में पूछने पर वे शुरूआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
3 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए
- फोटो : अमर उजाला
तभी ज्यादा सवाल होने पर उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर तलवार, चाकू व डंडे लेकर चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच शोभा यात्रा में युवकों के तलवार, चाकू एवं डंडे लेकर चलने के साथ-साथ उन्हें लहराने का मामला मीडिया की सुर्खिया बन गई। तभी इलाके के पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। इसके बाद युवकों ने तलवार, चाकू एवं डंडे छुपा दिए।
विज्ञापन
5 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए
- फोटो : अमर उजाला
उधर इलाके में शोभा यात्रा निकालने के बारे में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।