फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी हिंसा में नया खुलासा: उपद्रवियों ने जमकर मचाया तांडव, 40 मिनट तक दुकान के अंदर ही बंद रहा खौफजदा दुकानदार

Mon, 18 Apr 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Apr 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Miscreants looted cash from shops and ration from trucks see photos
jahangirpuri violence - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने एक कई घंटे तक कहर बरपाया। वाहनों को क्षतिग्रस्त किया तो स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने ट्रक से राशन के कई कट्टे समेत दो तीन दुकानों से नकदी भी लूट ले गए। कहर बरपाने वालों ने छोटे भटूरे और मोमोज की रेहड़ियां को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सभी गलियों और सड़कों पर पथराव होता रहा। दफ्तर और जरूरी काम से लौटने वालों को यह पता भी नहीं था कि हिंसा के बाद का कैसा माहौल हो। शनिवार शाम उत्तर पश्चिमी दिल्ली का जहांगीरपुरी का इलाका हिंसा की तपिश से जल रहा था। दो समुदायों के बीच संघर्ष में पत्थरबाजी का सिलसिला लगातार चलता रहा। इस दौरान कई गलियां में भी पथराव किया गया और जहां भी वाहन दिखे तोड़फोड़ करने लगे और मौका मिलने पर कुछ वाहनों को आगे के हवाले भी कर दिया। 
Delhi Jahangirpuri Violence Miscreants looted cash from shops and ration from trucks see photos
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवियों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें रोकना मुश्किल था। दुकान से नकदी की लूट होने के बाद एक दुकानदार दहशतजदा होकर करीब 40 मिनट तक दुकान के अंदर ही बंद रहा। उपद्रवियों ने इस दौरान दुकान के बाहर खड़े राशन से लदे हुए ट्रक से गेहूं के कुछ कट्टे भी लूटे। 

 
Delhi Jahangirpuri Violence Miscreants looted cash from shops and ration from trucks see photos
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि उनका बेटा फिलहाल गांव में है, लेकिन बाहर खड़ी रेहड़ी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। रेहड़ी के जलाए जाने पर महिला ने कहा कि किसी तरह से इससे परिवार का गुजारा कर रहे थे। अब तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगे। जहांगीरपुरी में हुई इस तरह की घटना के बाद हालात को सामान्य बनाने के लिए दोनों समुदायों की तरफ से अमन और शांति कायम करने की कोशिश चल रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Miscreants looted cash from shops and ration from trucks see photos
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
पथराव और हिंसक झड़क की शुरुआत शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई। इस दौरान अधिकतर घरों से नौकरी पेशा लोग अपने घरों के लिए लौट रहे थे, लेकिन शाम तक हालात इतने बिगड़ चुके थे कि कुछ लोग अपने घरों से बाहर ही रिश्तेदारों के घर ही शनिवार रात रुक गए। पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे और हालात को काबू करने के दौरान पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। 

 
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Miscreants looted cash from shops and ration from trucks see photos
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के बाद रात में रिश्तेदार के घर रुकी महिला
एक महिला विमला ने बताया कि शाम को अपने रिश्तेदार के घर गई थीं। वहां पहुंचने के कुछ देर बात घर से फोन आया कि यहां हालात खराब हो गए हैं। इसके बाद मैं रिश्तेदार के घर पर ही रुकी और सुबह लौटने पर देखा तो सड़क और गलियां में हर तरफ अफरा तफरी की स्थिति दिखी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed