{"_id":"6adfeb6f3d23952ad5048ba1","slug":"70-machines-to-be-deployed-to-tackle-dust-in-capital-mcd-to-spend-rs-924-crore-over-10-years-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में धूल से निपटने के लिए उतरेंगी 70 मशीनें, एमसीडी 10 साल में खर्च करेगी 924 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में धूल से निपटने के लिए उतरेंगी 70 मशीनें, एमसीडी 10 साल में खर्च करेगी 924 करोड़ रुपये
Tue, 27 Oct 2026 05:38 AM IST
Digvijay Singh
विनोद डबास, अमर उजाला, दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:38 AM IST
सार
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम (एमसीडी) सड़कों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत राजधानी की सड़कों पर 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (एमआरएसएम) तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम (एमसीडी) सड़कों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत राजधानी की सड़कों पर 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (एमआरएसएम) तैनात की जाएंगी। इन मशीनों की तैनाती, संचालन और अगले 10 साल तक रखरखाव पर करीब 923.57 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है। योजना का उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल को नियमित रूप से हटाकर उसके कारण होने वाले प्रदूषण को कम करना है।
विज्ञापन
एमसीडी ने मशीनों की तैनाती के लिए परियोजना को तीन पैकेजों में बांटा है। पैकेज-1 में 29, पैकेज-2 में 28 और पैकेज-3 में 13 मशीनें शामिल हैं। तीनों पैकेजों के लिए चयनित एजेंसियों की दरों और उनकी नियुक्ति को मंजूरी देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
परियोजना में डीजल चालित मशीनों के बजाय स्वच्छ ईंधन से चलने वाली मशीनों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। छोटी क्षमता वाली मशीनें इलेक्ट्रिक होंगी, जबकि बड़ी क्षमता वाली मशीनों के लिए इलेक्ट्रिक या सीएनजी का विकल्प रखा गया है। मशीनों से नियमित सफाई होने पर धूल के जमाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन