फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आध्यात्मिक विद्यालय के नाम पर लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले वीरेंद्र देव के जन्म से जुड़ी कहानी

Tue, 16 Jul 2019 04:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jul 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
virendra dev dixit who assault girls in name of spiritual college interesting story of his birth
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विद्यालय को ध्वस्त करने का निर्देश एमसीडी को दिया है। हाईकोर्ट ने बाबा का सुराग लगाने में नाकाम रहने पर सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है। आध्यात्मिक विश्वविद्यालयों के नाम पर अपनी शिष्याओं का शोषण करने वाले इस अय्याश बाबा के जन्म की कहानी बहुत रोचक है। आगे पढ़िए मां-बाप की 9वीं के जन्म की वो ही कहानी....

virendra dev dixit who assault girls in name of spiritual college interesting story of his birth
अाश्रम का घिनाैना सच

बात करीब अस्सी साल पुरानी है। 8 दशक पहले फर्रुखाबाद के अहमदगंज गांव में रहने वाले एक ब्राह्मण(दीक्षित)  परिवार में एक के बाद एक आठ लड़कियों की जन्म लेने से पहले ही मौत हो गई। इसके साथ ही यह अफवाह पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई कि दीक्षित परिवार शापित है और इनके घर कभी औलाद पैदा नहीं होगी।

virendra dev dixit who assault girls in name of spiritual college interesting story of his birth
virendra dev dixit

इस डर से सहमी लीलावती दीक्षित जब 9वीं बार गर्भवती हुईं तो इस श्राप से मुक्त होने के लिए उन्होंने खास उपाय किया। लीलावती एक दिन में पूरी रामायण पढ़ जाती थीं और ये प्रक्रिया वह लगातार 9 दिन तक अपनाती रहीं ताकि इस बार उसकी गोद हरी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
virendra dev dixit who assault girls in name of spiritual college interesting story of his birth
baba virendra dev dixit

हुआ भी कुछ ऐसा ही। लीलावती की गोद हरी हुई और भगवान ने उन्हें इस बार बेटा दिया। दीक्षित परिवार ने बच्चे का नाम वीरेंद्र देव दीक्षित रखा। 80 साल बाद उसी अहमदगंज गांव में एक खबर आई कि दीक्षित परिवार में जन्मा वही बेटा एक ऐसा आश्रम चलाता है जिसमें लड़कियों को बंधक बनाया जाता है और उनका बलात्कार किया जाता है।

विज्ञापन
virendra dev dixit who assault girls in name of spiritual college interesting story of his birth
वीरेन्द्र देव दीक्षित अाश्रम में छानबीन करती पुलिस
वीरेंद्र देव दीक्षित का जन्म जिस घर में हुआ था वह मिट्टी का कच्चा मकान था। अब वह मकान ढह चुका है लेकिन अहमदगंज में ऐसा लगता है जैसे वक्त रुक सा गया है। आज भी इस गांव में स्ट्रीट लाइट, मोबाइल और टेलीविजन की पहुंच नहीं है। यहां तक कि इस गांव की गलियों में स्ट्रीटलाइट भी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed