फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

149 साल बाद आज गुरु पूर्णिमा की रात लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक के दौरान न करें ये काम

Tue, 16 Jul 2019 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jul 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2019 after 149 years it occurs on guru purnima, avoid these things from doing
lunar eclipse 2019

आज गुरु पूर्णिमा है साथ ही चंद्र ग्रहण का भी दिन है। चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई की रात को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन होगा। 149 साल के बाद गुरु पूर्णिमा पर विशेष योग में यह चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 12 जुलाई 1870 को शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में स्थित था।

lunar eclipse 2019 after 149 years it occurs on guru purnima, avoid these things from doing
lunar eclipse 2019 - फोटो : ani

सूर्य, राहु के साथ मिथुन राशि में स्थित था। इस बार भी इसी योग में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ज्योतिष महर्षि पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार मंगलवार देररात 1:32 बजे से ग्रहण शुरू होकर सुबह 4:30 बजे तक रहेगा।

lunar eclipse 2019 after 149 years it occurs on guru purnima, avoid these things from doing
lunar eclipse - फोटो : pti

शाम साढ़े चार बजे से सूतक
चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से नौ घंटे पहले सूतक शुरु होता है। 16 जुलाई की शाम 4:30 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ ही खत्म होगा। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार शुभ काम सूतक काल से पहले ही कर लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse 2019 after 149 years it occurs on guru purnima, avoid these things from doing
lunar eclipse

ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें
1 - ग्रहण के समय मंत्रों का जप लगातार करना चाहिए
2 - ग्रहण के समय न तो खाना बनाना चाहिए और ना ही कुछ खाना चाहिए
3 - खाने - पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखना चाहिए।
4 - ग्रहण में घर के मंदिर के दरवाजे और परदे बंद कर देने चाहिए।
5 - ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
6 - ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए।

विज्ञापन
lunar eclipse 2019 after 149 years it occurs on guru purnima, avoid these things from doing
lunar eclipse - फोटो : max pixel

चंद्र ग्रहण पर महामंत्र- 
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते !!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed