सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कथित आध्यात्म विश्वविद्यालय वाले मामले में सुनावई चल रही थी। इसी दौरान अय्याश बाबा के वकील ने महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी कर दी पूरे कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया।
2 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय आश्रम के वकील आलोक पोपने ने शंकराचार्य की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा नारी नरक का द्वार है।
इस पर वहां मौजूद महिला आयोग अध्यक्ष स्वाती मालीवाल व वकील भड़क गये और काफी हंगामा हुआ। मुख्य न्यायाधीश ने भी इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। सभी ने आलोक पोपने से पूछा कि आप किस युग में जी रहे हैं। मामला शांत न होते देख कोर्ट ने विश्वविद्यालय के वकील व बाबा के समर्थकों को सुनवाई से बाहर निकलवा दिया।
क्या है बाबा के खिलाफ मामला बता दें कि हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुये विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्व विद्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश दो वकीलों, महिला आयोग व दिल्ली पुलिस को 19 दिसंबर को दिया था। इसके बाद विजय विहार व अन्य स्थानों से 48 लड़कियों को आध्यात्मिक शिक्षा देने के नाम पर बंधक बना कर रखा गया था। निरीक्षण करने गई टीम को कई घंटे तक प्रवेश नहीं करने दिया गया था और टीम के सदस्यों से मारपीट की गई थी।
विश्वविद्यालय में बंद लड़कियों के माता पिता का आरोप था कि उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता है और बाबा नाबालिग लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाता है। मामले में आरोपों की गंभीरता के मद्देनजर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी।