बीते 30 जून की रात में दिल्ली के बुराड़ी दिलदहला देने वाली घटना हुई थी। इसमें एक ही परिवार के सभी 11 सदस्यों ने रहस्यमय तरीके से सुसाइड कर ली थी। इस कांड में अभी पूरी तरह से खुलासा भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा वायरल हो रहा है।
ये है इसका सच...
सोशल साइट पर एक फोटा वायरल हो रही है। उसे देखकर लोगों का दावा है कि बुराड़ी के परिवार के सभी 11 लोगों का पुनर्जन्म हो गया है। सूरत में एक पारसी महिला ने 11 बच्चों को जन्म दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये सभी बुराड़ी के लोग ही हैं।
3 of 7
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुराड़ी में रहने वाले ललित भाटिया परिवार के 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी। जांच के दौरान घर में कई हाथ से लिखे रजिस्टर मिले थे। जिसमें पूरा परिवार कैसे सुसाइड करेगा ये लिखा हुआ था। रजिस्ट में लिखा हुआ था कि सुसाइड के दौरान सभी के हाथ बंधे होंगे। इनमें से किसी की मौत नहीं होगी, बल्कि नई जिंदगी मिलेगी।
4 of 7
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पुनर्जन्म के दावे कर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बुराड़ी के ललित भाटिया के परिवार को नई जिंदगी मिल गई? ये मैसेज और तस्वीर वायरल हो रही है, इसे देखने से लगता है कि यह फोटो किसी अस्पताल का है। इसमें एक लाइन से 11 बच्चे रखे गए हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के पेट से कई बच्चों का जन्म देते दिखाया जा रहा है।
5 of 7
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
ये वीडियो हिंदुत्व नमो नमः नाम से बने एक फेसबुक प्रोफाइल से 20 जुलाई को पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा है कि ये वीडियो पुनर्जन्म को न मानने वालों के गाल पर तमाचा है। इस फोटो में एक पोस्टर दिखाया जा रहा है, जिसमें टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सूरत लिखा हुआ है। इसमें 21st सेंचुरी हॉस्पिटल का नाम भी दिख रहा है।