नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध रविवार को राजधानी में हिंसक हो गया। जामिया नगर इलाके में प्रदर्शन के दौरान शाम बाद भीड़ ने मथुरा रोड और सरिता विहार-नोएडा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इन्हें हटाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया।
2 of 22
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के जवाबी कार्रवाई करने पर भीड़ ने करीब आधा दर्जन बसों में आग लगा दी। आठ से अधिक बसों में तोड़फोड़ के अलावा कई कारों व दुपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। आग पर काबू पाने पहुंची दमकल की एक गाड़ी को भीड़ ने तोड़ डाला।
3 of 22
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
हमले में एक दमकलकर्मी के अलावा छह पुलिसकर्मी और 42 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। इनमें दो गंभीर हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
4 of 22
आग बुझाते दमकल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा को देखते हुए जसोला विहार, आरकेपुरम, मनिरका, बसंत विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा। उधर, जेएनयू के छात्रों ने रात करीब दस बजे पुलिस मुख्यालय का घेराव कर लिया।
5 of 22
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की भारी भीड़ देर रात तक वहां डटीं थीं। पिछले तीन दिनों से जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के बाहर छात्र नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच रविवार को जामिया नगर इलाके में बंद का आह्वान किया गया था।