फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज के दौरान कोमा में चले गए थे पत्रकार विक्रम जोशी, इसलिए नहीं हो पाया ऑपरेशन

Thu, 23 Jul 2020 12:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी आशुतोष यादव, अमर उजाला, गाजियाबाद
आशुतोष यादव, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Vikram Joshi death he went in coma during treatment therefore operation do not happen
उस रात की तस्वीरें जब विक्रम जोशी पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला

गोली लगने के बाद बेहोश हुए गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम साथ में घर जा रही बेटियों से भी एक शब्द बात नहीं कर पाए। बेहोशी की हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती किए गए। इलाज करने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल को तुरंत वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद सिर में टांके लगाए गए। जानिए फिर क्या हुआ....

Vikram Joshi death he went in coma during treatment therefore operation do not happen
विक्रम पर हमला करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

खून बहना तो बंद हो गया, लेकिन विक्रम जोशी कोमा में चले गए। उस स्थिति में ऑपेरशन करना संभव नहीं था। डॉक्टरों की टीम लगातार 27 घंटे तक मॉनिटरिंग करती रही। इसके बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी और अंततः मौत हो गई। 

Vikram Joshi death he went in coma during treatment therefore operation do not happen
गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे विक्रम जोशी - फोटो : अमर उजाला

डॉ. अतुल ने बताया कि विक्रम को अस्पताल में रात करीब 11 बजे लाया गया था। उस समय वह बेहोशी की हालत में थे, इसके बाद आक्सीजन लगाया गया। लेकिन लगातार पल्स रेट गिरता गया और एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि होश में आने की उम्मीद जगे और वह लगातार बेहोशी की हालत में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Joshi death he went in coma during treatment therefore operation do not happen
पिता को उठाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
कई बार पल्स रेट अचानक बहुत ही कम हो जाता था, जिसे दवा और आक्सीजन के सहारे सामान्य करने का प्रयास किया जाता था, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई और बुधवार की रात करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि अगर किसी तरह से वह एक बार होश में आ गए होते तो आपरेशन कर गोली निकालने का प्रयास किया जाता, लेकिन कोमा में जाने पर आपरेशन नहीं किया जा सकता था। 
विज्ञापन
Vikram Joshi death he went in coma during treatment therefore operation do not happen
बेटी की मदद की गुहार लगाती रही - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे तक गोली ढूंढते रहे डाक्टर 
विक्रम जोशी की मौत के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दो घंटे तक गोली ढूंढते रहे।  इसके बाद भी गोली नहीं मिली तो शव की एमआरआई कराने की तैयारी की गई। इसी दौरान यशोदा अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर से पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने संपर्क किया तब पता चला कि ड्रेसिंग करते समय ही गोली मिल गई थी। इसके बाद पोस्टमार्टम पूरा किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed