फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested: गिरफ्तारी के बाद बार-बार चिल्ला रहा था विकास दुबे तो पुलिस ने दबाया मुंह, चुप कराने के लिए मारा भी

Thu, 09 Jul 2020 11:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News in Hindi: Vikas Dubey full proof plan of surrendering himself in ujjain no fear of arrest in his eyes shouted i am vikas dubey
विकास दुबे को जब उज्जैन पुलिस जीप में डालकर ले जाने लगी तो वह चिल्लाने लगा मैं विकास दुबे हूं... तब पुलिस ने उसे मारा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज उज्जैन से गिफ्तार हुआ है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी उसकी आंखों में किसी तरह का डर नहीं दिख रहा था। जहां उसने खुद मीडिया को बुलाकर अपने बारे में बताया, वहीं गिरफ्तारी के बाद भी वह जोर-जोर से मीडिया के सामने चिल्लाता नजर आया। वह मीडिया के सामने चिल्ला रहा था, 'मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला...'। वह बार-बार चिल्ला रहा था तो पुलिस ने उसका मुंह दबा दिया और फिर पुलिस जीप तक कैसे ले गई, जानिए गिरफ्तारी की पूरी कहानी...
Vikas Dubey News in Hindi: Vikas Dubey full proof plan of surrendering himself in ujjain no fear of arrest in his eyes shouted i am vikas dubey
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार आज तड़के ही विकास दुबे उज्जैन पहुंचा है और फिर वह महाकालेश्वर मंदिर गया। वहां करीब 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। फिर मंदिर के अंदर घुसने के बाद चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताया तो वहां हड़कंप मच गया। मंदिर के गेट पर खड़े गार्ड ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया।

Vikas Dubey News in Hindi: Vikas Dubey full proof plan of surrendering himself in ujjain no fear of arrest in his eyes shouted i am vikas dubey
Vikas Dubey arrested in ujjain - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि विकास ने सरेंडर की सूचना खुद पुलिस और स्थानीय मीडिया को दी। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने ले जा रही थी, तब वह बीच-बीच में चिल्ला रहा था,  '...मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला'। इसके बाद पुलिस के एक जवान ने उसका मुंह अपने हाथ से बंद कर पुलिस जीप की ओर ले गया। वहां जब एक बार पुलिस ने उसके मुंह से हाथ हटाया तो वह फिर चिल्लाया जिस पर पीछे से एक जवान ने उसके सर पर मारा और उसका मुंह दोबारा बंद कर गाड़ी में बैठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News in Hindi: Vikas Dubey full proof plan of surrendering himself in ujjain no fear of arrest in his eyes shouted i am vikas dubey
कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : ANI

बता दें कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस विकास को उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी प्रदेशों में ढूंढ रही थी।

विज्ञापन
Vikas Dubey News in Hindi: Vikas Dubey full proof plan of surrendering himself in ujjain no fear of arrest in his eyes shouted i am vikas dubey
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था। कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही वर्ष 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed