Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Separate chest clinics in delhi

Delhi NCR News: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी अलग चेस्ट क्लिनिक, प्रदूषण पीड़ितों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-सितंबर से फरवरी तक रोज होगा इलाज, सांस और दिल के मरीजों की होगी विशेष जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच यमुनापार के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदूषण के कारण सांस, फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों को अब सरकारी अस्पतालों में अलग से इलाज की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष चेस्ट क्लिनिक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ये क्लिनिक सितंबर से फरवरी तक रोजाना संचालित होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सात दिन के भीतर यह व्यवस्था शुरू करने को कहा है। इस फैसले से पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को भी फायदा मिलेगा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों, अस्थमा के मरीजों और पहले से सांस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषण के मौसम में विशेष चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। ये क्लिनिक हर साल सितंबर से फरवरी तक संचालित होंगी। इस दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस और दिल संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। इसी को देखते हुए अस्पतालों को अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed