फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास हत्याकांडः सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए हत्यारों ने बनाया खास प्लान, 30 सेकंड में की वारदात

Fri, 28 Jun 2019 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
vikas chaudhary murder case murderers made special plan to hide from cctv in 30 second killed him
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के हत्यारों को पता था कि सुबह जिम जाते समय वह अकेले होते हैं। उस समय न तो उनके बाउंसर साथ होते हैं और न ही वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर जाते हैं। इसका फायदा उठाते हुए हत्यारों ने पूरी तरह से रेकी कर हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्यारों को पता था कि जिम में किस तरफ कैमरा लगा है और उससे उनकी गाड़ी का नंबर या फोटो काफी दूर होने के कारण स्पष्ट नहीं आ पाएंगे। आगे जानिए हत्यारों का क्या था पूरा प्लान...

vikas chaudhary murder case murderers made special plan to hide from cctv in 30 second killed him
vikas chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विकास हत्याकांड की जांच में जुटे क्राइम ब्रांच की टीमों में शामिल पुलिसकर्मियों ने बताया कि विकास की हत्या से पहले आरोपियों ने उसकी पूरी रेकी की है। विकास किस समय घर से जिम के लिए निकलता है, कितनी देर जिम में रहता है और उसके बाद उसकी पूरी दिनचर्या पर नजर रखी गई होगी। इससे उन्हें साफ हो गया होगा कि सुबह जिम जाने के दौरान ही वह हत्यारों को अकेला और निहत्था मिल सकता है।

vikas chaudhary murder case murderers made special plan to hide from cctv in 30 second killed him
विकास चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसके साथ दिनभर हथियारबंद बाउंसर साथ रहते थे। विकास के पास अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी है, उसे भी वह अपने साथ रखता था। इसलिए उन्होंने सुबह के समय ही उसकी हत्या करने की योजना तैयार की। आशंका जताई जा रही है कि विकास की हत्या जिसने भी कराई है, उसने उत्तर प्रदेश के किसी गिरोह को उसकी सुपारी दी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas chaudhary murder case murderers made special plan to hide from cctv in 30 second killed him
विकास चौधरी के शव के पास बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने विकास को दोनों तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। फरीदाबाद या एनसीआर में सक्रिय गिरोह इस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां नहीं बरसाते हैं। उनके पास इस तरह के आधुनिक हथियार भी नहीं है। पुलिस के अनुसार विकास पर .32 बोर की पिस्टल की पूरी मैगजीन विकास पर खाली कर दी। 

विज्ञापन
vikas chaudhary murder case murderers made special plan to hide from cctv in 30 second killed him
विकास चौधरी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मात्र 30 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम

सेक्टर-9 स्थित जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सुबह 9 बजकर दो मिनट और 11 सेकेंड पर विकास चौधरी अपनी कार लेकर जिम के बाहर आते दिख रहे हैं। इसके 10 सेकेंड बाद ही 9 बज कर दो मिनट और 21 सेकेंड पर हमलावरों की गाड़ी विकास की गाड़ी के पीछे आकर रुकती है और उसमें से दो युवक उतरकर उसकी गाड़ी को दोनों तरफ से कवर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हैं। हमलावर मात्र 30 सेकेंड में विकास पर करीब ताबड़तोड़ गोलियां दागकर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने भागने के लिए भी पहले से ही रूट प्लान तैयार कर रखा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed