{"_id":"5d1583018ebc3e3cd516a7bd","slug":"unemployed-youth-to-get-quota-for-reserved-seat-in-trains-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी, ट्रेनों में आरक्षित सीट के लिए होगा अलग से कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी, ट्रेनों में आरक्षित सीट के लिए होगा अलग से कोटा
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परीक्षार्थियों को अब आरक्षित बर्थ नहीं मिलने के कारण परेशान होकर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचना पड़ेगा। परीक्षा के दौरान रेलवे स्पेशल ट्रेन तो चलाएगी ही साथ ही कुछ ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा के तहत उन्हें बर्थ भी मुहैया कराएगा।
2 of 5
ट्रेन के पावदान पर लटक कर यात्रा करते युवक
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को पहुंचने में बेहद परेशानी होती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि छात्रों को दूसरे राज्यों में परीक्षा देने जाने के लिए ट्रेन के ऊपर चढ़ कर यात्रा करने की मजबूरी होती है। जान की परवाह किए बगैर उन्हें यह दूरी तय करनी पड़ती है। इसे ही देखते हुए रेलवे ने 15 से 45 साल के बेरोजगार युवकों के लिए रेलवे ने विशेष योजना तैयार की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दो रूट पर इमरेजेंसी कोटा के तहत बर्थ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
3 of 5
फाइल फोटो
इनमें दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेन शामिल है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12247/12248 निजामुदद्दीन-बांद्रा टर्मिनस-निजामुदद्दीन और ट्रेन संख्या 12249/12250 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा में पृथक युवा कोटा को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
हावड़ा से अगर छात्रों को परीक्षा देने के लिए नई दिल्ली आना हो या इस रूट पर अन्य स्टेशन पर जाना हो तो वह रेलवे अधिकारियों से मिलकर कन्फर्म बर्थ के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए मिले एडमिट कार्ड को दिखाना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
हालांकि इन दोनों रूट पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक होती है ट्रेन बराबर फुल रहता है। ऐसे ही परीक्षार्थियों की तादाद के सामने रेलवे की तैयारी बौनी साबित होती है। स्पेशल ट्रेन भी सभी अभियार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में विफल साबित होती है। लिहाजा कुछ खास ट्रेनों में भी इमरजेंसी कोटा के तहत बर्थ मिलना मुश्किल ही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।