जन्मदिन की पार्टी के नाम पर हुड़दंग और हंगामे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग बीच सड़क पर कार, बाइक और अन्य वाहन खड़ा करके हो हल्ला करते हैं, इसके बाद भी ये लोग पुलिस की नजर में नहीं आते हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर खानापूरी कर देती है। ऐसा ही एक ताजा मामला इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।
पार्टी नहीं ये बदमाशी है: बीच रोड पर युवकों ने की आतिशबाजी, ट्रैफिक रोक मचाया हुड़दंग, कब जागेगी यूपी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन