{"_id":"6ae0967a64a0c91f260f2320","slug":"civil-hospital-reopens-after-two-days-crowds-of-patients-arrive-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105547-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिन बाद खुला नागरिक अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिन बाद खुला नागरिक अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
- ओपीडी में 2601 मरीजों का पंजीकरण, जनरल मेडिसिन में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार और सोमवार को वाल्मीकि जयंती के कारण ओपीडी बंद होने के बाद अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कुल 2601 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, त्योहार की छुट्टियों के दौरान ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को अस्पताल खुलने पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जनरल मेडिसिन, ऑर्थो, गायनी, फ्लू क्लीनिक और बाल चिकित्सा विभाग की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। जनरल मेडिसिन विभाग में करीब 389 मरीजों की जांच की गई। वहीं, फ्लू ओपीडी में लगभग 189 मरीज पहुंचे। गायनी विभाग में 231 और ऑर्थो विभाग में 304 मरीजों ने जांच कराई।
अस्पताल में सबसे अधिक मरीज जनरल मेडिसिन विभाग में पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज सामने आ रहे हैं। वायरल संक्रमण के चलते मरीजों को बुखार, जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पंजीकरण काउंटरों और विभिन्न विभागों के बाहर भी लंबी कतारें लगी रहीं। इससे मरीजों को जांच और इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।