फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज को लेकर पीड़िता का एक और चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों भागी थीं गुरुकुल से छात्राएं

Mon, 25 Jun 2018 09:27 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
victim disclosed another fact about daati maharaj
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर दुष्कर्म पीड़िता सामने आई है, इस बार उसने और चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुष्कर्म के आरोप झेल रहे दाती उर्फ मदनलाल के पाली स्थित गुरुकुल से और कई छात्राएं भागी थीं। पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया था कि दाती ने चरण सेवा के बहाने कई छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। 
victim disclosed another fact about daati maharaj
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आलावास, पाली पहुंचकर गुरुकुल के रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर गुरुकुल से कितनी छात्राएं भागी और क्यों ? बताया जा रहा है कि गुरुकुल के रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ियां मिली हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है। 

दाती ने अपनी पत्नी का किया था कन्यादान

victim disclosed another fact about daati maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दाती महाराज ने खुलासा किया है कि जब वह चार महीने का था तब उसकी मां का देहांत हो गया था। फिर उसके पिता ने दो शादियां की। तीसरी शादी से सौतेले भाई अर्जुन, अनिल और अशोक हैं। उसके  सात वर्ष का होने पर पिता की भी मौत हो गई। बड़ा होने पर दाती को पता चला कि उसकी बचपन में ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
victim disclosed another fact about daati maharaj
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद वह पत्नी को घर लेकर नहीं आया था। पूछताछ में दाती ने बताया  कि उसने अपनी पत्नी की शादी दूसरी जगह करवा दी। उसका कन्यादान भी खुद ही किया था।  
विज्ञापन
victim disclosed another fact about daati maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दिल्ली पुलिस को इस मामले में आज साकेत कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। जिसे तैयार भी किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। पुलिस के पास मेडिकल सबूत नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed