फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर कैलाश में एक निर्माणाधीन की दीवार गिरी, 5 लोग हुए घायल 1 की मौत

Sun, 24 Jun 2018 11:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
 Six people injured and one dead after a wall collapsed in Greater Kailash
wall collapsed
चितरंजन पार्क में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से छह मजदूर दब गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  


 
 Six people injured and one dead after a wall collapsed in Greater Kailash
wall collapsed

पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट मनोज अरोड़ा का है। उस पर कई मंजिला इमारत बननी थी। आरोप है कि ठेकेदार जल्दी-जल्दी काम करवा रहा था। इस कारण हादसा हुआ। हादसे के समय न तो ठेकेदार और न ही मालिक घटनास्थल पर मौजूद था।

 Six people injured and one dead after a wall collapsed in Greater Kailash
wall collapsed
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि ई-583 ग्रेटर कैलाश-भाग-दो में बेसमेंट का निर्माण का कार्य चल रहा था।  यहां बेसमेंट की दीवार बन गई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यह दीवार अंदर की तरफ अचानक ढह गई। इसके नीचे छह मजदूर दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
 Six people injured and one dead after a wall collapsed in Greater Kailash
wall collapsed
पुलिस को  स्थानीय निवासी उमेश ने घटना की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम पहुंची। सभी छह घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर सतीश (42) को मृत घोषित कर दिया। घायल नारायण (48), दुर्गा मांझी (38), कपिल (27), रामस्वरूप (50) और रवि मिश्रा (27) का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। 


पुलिस अधिकारी दुर्गा मांझी की हालत गंभीर बता रहे हैं। बाकी मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed