फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result: पढ़िए कौन हैं ऑल इंडिया सेकंड टॉपर अक्षत जैन, इस रणनीति से की पढ़ाई

Sat, 06 Apr 2019 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
upsc result second topper akshat jain read how iit guwahati btech graduate success story
अक्षत जैन - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी गुवाहाटी से इंजीनियरिंग करने वाले अक्षत जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर परिवार का नाम रौशन किया। उन्हें अपने माता-पिता से देश सेवा का जज्बा मिला। इसी के चलते इंजीनियरिंग की दुनिया छोड़कर उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा और इसे पूरा किया। 

upsc result second topper akshat jain read how iit guwahati btech graduate success story
अक्षत जैन - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के जयपुर निवासी अक्षत के पिता धर्म चंद जैन भारतीय पुलिस सेवा और मां सिम्मी जैन भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत हैं। दोनों ही 1991 बैच के अधिकारी हैं। अक्षत का परिवार मूलरूप से टोंक का रहने वाला है।

upsc result second topper akshat jain read how iit guwahati btech graduate success story
अक्षत जैन - फोटो : अमर उजाला

उनके पिता अभी राजस्थान में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि वह 10 अप्रैल को सीबीआई मुंबई में संयुक्त निदेशक के पद पर ज्वाइंन करेंगे। उनका ट्रांसफर पत्र भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
upsc result second topper akshat jain read how iit guwahati btech graduate success story
अक्षत जैन - फोटो : अमर उजाला

धर्म चंद ने विशेष बातचीत में बताया कि अक्षत को बचपन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पसंद थी। इसीलिए जेईई एडवांस की कठिन परीक्षा पास करने के बाद उसने आईआईटी गुवाहाटी मेें बीटेक में दाखिला लिया।

विज्ञापन
upsc result second topper akshat jain read how iit guwahati btech graduate success story
अक्षत जैन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि घर पर माता व पिता को देश सेवा से जुड़ा देखकर उसने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया। इसीलिए वर्ष 2017 में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में वह असफल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed