गुरुग्राम के सोहना से महिला को अगवा कर रातभर चलती कार में गैंगरेप कर ग्रेटर नोएडा में फेंकने के मामले में ग्रेटर नोएडा की पुलिस पीड़िता को लेकर सेक्टर 29 थाने पहुंची। जहां पर पुलिस आयुक्त और डीसीपी ईस्ट व वेस्ट ने महिला से पूछताछ की। महिला की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया। (सभी फोटो: सुदर्शन)
{"_id":"59491e864f1c1b02318b46ed","slug":"up-police-registered-case-after-victim-counselling-in-gurugram-sohana-gang-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम गैंगरेप: महिला की काउंसलिंग के बाद यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज भी लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम गैंगरेप: महिला की काउंसलिंग के बाद यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज भी लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
sohana gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sohana gangrape
नोएडा पुलिस की आठ सदस्यीय टीम सीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 29 थाना पहुंची। जहां पीड़िता की काउंसलिंग के बाद जांच शुरू हुई। पीड़िता से पूछताछ के दौरान पता चला कि एमजी रोड पर एक स्विफ्ट कार में सवार युवक उसे अपने साथ ले गए थे। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने 24 जगहों से सीसीटीवी के फुटेज मांगे हैं।
sohana gangrape
मूल रुप से राजस्थान की रहने वाली महिला सोहना से किसी ऑटो से सोमवार की शाम एमजी रोड पहुंची थी। जहां पर स्विफ्ट में सवार तीन युवकों के साथ गई है। महिला के बार-बार बयान बदलने व सुबह नशे में पाये जाने के कारण पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई। जिसके बाद मामला यूपी में दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने यूपी के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। बातचीत में उन्हें जांच में पूरी मदद का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sohana gangrape
गौरतलब है कि पहले मामला सोहना का बताया जा रहा था। बाद में पता चला कि एमजी रोड से वह आरोपियों के साथ गई है। वारदात को अंजाम भी हरियाणा की सीमा में नहीं दिया गया है। जिसके कारण मामला यूपी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : SELF
संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध हालत में मिली महिला के बयान पर मामला दर्ज करने के बाद यूपी पुलिस जांच में जुटी है। जांच के दौरान उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा।