फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up election phase one and voting started in noida ghaziabad

पारा बढ़ने के साथ बढ़ा मतदान पर 60 फीसदी से भी कम लोग लोग निकले घर से बाहर

Sun, 12 Feb 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 12 Feb 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
up election phase one and voting started in noida ghaziabad
- फोटो : लाल सिंह
जिले के मतदाता फस्र्ट डिवीजन की श्रेणी में आने से कुछ ही मत पीछे रह गए। तीनों विधानसभा सीटों पर 58.61 फीसदी औसत मतदान हुआ। मतदान में नोएडा सबसे पीछे और जेवर सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


दादरी के मतदाता भी फस्र्ट डिवीजन पास हुए। नोएडा में 49.2 फीसदी, दादरी में 62.11 और जेवर में सर्वाधिक 66.43 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन


दादरी में कुल मतदाता 440424 में 245561 पुरुष और 194848 महिला व 50 अन्य मतदाता शामिल है। इनमें सवेरे सात बजे से नौ बजे तक धीमी गति से मतदान चला। पहले दो घंटे में सिर्फ आठ फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे तक 22 फीसदी तक पहुंच गया। एक बजे मतदान प्रतिशत 39 तक पहुंच गया। दोपहर 1 बजे से तीन बजे के बीच सबसे तेजी से मतदान हुआ और यह आंकड़ा 56 फीसदी पहुंच गया। दादरी में कुल मतदान 62.11 फीसदी हुआ।

पिछले चुुनाव में हुआ था 58.03 फीसदी

up election phase one and voting started in noida ghaziabad

पिछले चुुनाव में दादरी में 58.03 फीसदी मतदान हुआ था। मात्र तीन फीसदी मतदान अधिक हो पाया है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के 170 मतदान केंद्रों पर 416 बूथों पर मतदान हुआ। जेवर विधानसभा क्षेत्र में 201 मतदान केंद्रों के 343 बूथों पर मतदान हुआ।

जेवर में कुल 322448 मतदाताओं में 177762 पुरूष और 144677 महिला मतदाता है। पहले दो घंटे में केवल आठ फीसदी मतदान हुआ। जो 11 बजे तक 19 फीसदी पर पहुंच गया। दोपहर में तीन बजे तक 51 फीसदी मतदान हुआ।

बाद के दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही। कुल 66.43 फीसदी मतदान हुआ। जेवर विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में 62 फीसदी मतदान हुआ था। चार फीसदी ही मतदान में बढ़ोत्तरी हुआ है।

नोएडा में पिछले चुनाव में 48.98 फीसदी हुआ मतदान

up election phase one and voting started in noida ghaziabad

नोएडा विधानसभा क्षेत्र के 110 मतदान केंद्रों के 485 बूथों पर मतदान हुआ। कुल 523559 मतदाताओं में से पुरुष 301189 और महिला 222320 है। इनमें पहले दो घंटे में केवल सात फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 30 फीसदी मतदान हुआ। तीन बजे तक 43 फीसदी पर पहुंच गया।

पांच बजे तक 49.2 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में नोएडा में 48.98 फीसदी मतदान हुआ था। जो पिछले चुनाव के मुकाबले में केवल तीन फीसदी अधिक है। दादरी व जेवर में शाम पांच बजे तक अधिकतर मतदाता वोट डाल चुके थे।

चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था: 1246 बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, सिविल पुलिस व होमगार्डों ने संभाल रखी थी। वहीं, एसपी, सीओ, कोतवाल, क्षेत्र में गश्त करते रहे और जवानों को दिशा-निर्देश देते रहे। कुल 10 हजार सुरक्षाकर्मी जिले की तीनों विधानसभाओं में तैनात किए गए थे। कई बूथों पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed