फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Unlock 3 Guidelines: शर्त के साथ खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, नाइट कर्फ्यू खत्म, जानें और क्या होंगे बदलाव

Fri, 31 Jul 2020 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Unlock 3 Guidelines in Delhi News: weekly market on trial basis for a week night curfew end street vendors get permission
साप्ताहिक बाजार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक -3 के तहत दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह तक खोलने की इजाजत दे दी है। इसमें सामाजिक दूरी समेत दूसरे जरूरी एहतियात बरतनी होगी। आगे जानें अनलॉक 3 के दौरान दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा अब भी बंद...

Unlock 3 Guidelines in Delhi News: weekly market on trial basis for a week night curfew end street vendors get permission
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ रात के कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। वहीं, होटल, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और फेरीवालों को काम करने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि अनलॉक तीन में दिल्ली की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।

Unlock 3 Guidelines in Delhi News: weekly market on trial basis for a week night curfew end street vendors get permission
luxury hotels

केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-3 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक दिल्ली से रात का कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। पहले रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजही पर बंदिश रहती  थी। वहीं, दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से नहीं जुड़े हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों में समान्य कामकाज शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 3 Guidelines in Delhi News: weekly market on trial basis for a week night curfew end street vendors get permission
फेरीवाले - फोटो : PTI

इससे पहले सोमवार को पारित आदेश के तहत दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ट्रायल के आधार पर दिल्ली में फेरीवालों को काम करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
Unlock 3 Guidelines in Delhi News: weekly market on trial basis for a week night curfew end street vendors get permission
साप्ताहिक बाजार - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक-3 में फैसला लिया गया है कि, फेरीवालों को बिना किसी समयसीमा के काम करने की अनुमति मिलेगी। अनलॉक तीन में दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा फैसला साप्ताहिक बाजारों को खोलने की इजाजत देने का है। हालांकि, अभी इसे ट्रायल के आधार पर एक सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की अनुमति दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed