फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया के अनोखे टॉयलेट्स का म्यूजियम, आम और खास सबके लिए है इंतजाम

Wed, 24 Aug 2016 03:45 PM IST
अभिनव मित्रा/अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिनव मित्रा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
unique toilet museum in delhi
- फोटो : Abhinav Mittra

संग्रहालय हमेशा से ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। मगर, दिल्ली के पालम स्थित यह संग्रहालय एक अनूठी सोच के साथ बनाया गया है।



यह संग्रहालय एक समूह है उन तथ्यों, चित्रों और वस्तुओं का जो पिछले 2500 ईसा पूर्व से आज तक के सारे शौचालयों के विकास को दर्शाता है। इस अनूठी सोच के पीछे डॉ बिंदेश्वर हैं जो पिछले 20 सालों से इस पर काम कर रहें हैं।
 

unique toilet museum in delhi
- फोटो : Abhinav Mittra
इस संग्रहालय के कुछ मॉडलों में से सबसे  दिलचस्प मॉडल फ्रांस के राजा लुइस  का है। राजा लुइस के सिंहासन के नीचे ही उनका कमोड था, जो वह अपने दरबार में फैसलों को करने के दौरान इस्तेमाल करते थे।

 
unique toilet museum in delhi
Toilet museum - फोटो : Abhinav Mittra
सबसे रोचक बात यह है कि लुइस भोजन अकेले में करते थे मगर अपने सिंहासन को शौचालय की तरह सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल करते थे। इस संग्रहालय में पुराने तरीकों से लेकर आधुनिक तकनीकी के शौचालयों की नुमाइश की गई है। आधुनिक तकनीकी शौचालयों की खास बात है कि यह मशीनें मल को खाद में परिवर्तित कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique toilet museum in delhi
Toilet museum - फोटो : Abhinav Mittra
यहां और कई मॉडल हैं, जिसमें एक 1920 का मॉडल शामिल है। यह एक दो मंजिला शौचालय है जो अमेरिका में इस्तेमाल होता था जिसमें पद और रुतबे के हिसाब से वर्गीकरण को दिखाया गया है।
 
विज्ञापन
unique toilet museum in delhi
Toilet museum - फोटो : Abhinav Mittra
शौचालय के निचले मंजिल में साधारण मज़दूर जाते थे और पहली मंजिल पर मैनेजर। इस संग्रहालय में हमेशा एक गाइड मौजूद रहता है जो आपको इस संग्रहालय के बारे में विस्तार से बताये। यहां के क्यूरेटर बागेश्वर का कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि वह यहां काम करते हैं। उन्हें इस बात की भी प्रसन्नता है कि वह देश के स्वच्छता अभियान से भी जुड़े हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed