नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित शहर के नामी मयूर पब्लिक स्कूल सेक्टर-126 में निर्माणाधीन छत गिरने से शुक्रवार को 24 मजदूर दब गए। आनन-फानन में 14 मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मजदूर सुनील निवासी इलाबांस की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
2 of 10
mayur public school
- फोटो : लाल सिंह
मयूर पब्लिक स्कूल में गेट नंबर-3 के पास स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है। इसके प्रथम तल पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था। टीन शेड के बाद यहां वेल्डिंग व 3 इंच की सीमेंट-कंक्रीट से छत की ढलाई की जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे अचानक पूरा लेंटर सरियों के साथ भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे ऊपर और नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
3 of 10
mayur public school
- फोटो : लाल सिंह
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। करीब दो घंटे के बाद पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहुंचा। इसी बीच 14 मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। देर शाम मलबे को हटाने का काम चलता रहा।
4 of 10
mayur public school
- फोटो : लाल सिंह
जिस स्थान पर काम चल रहा था उसके नीचे स्वीमिंग पूल भी है। घटना समय बच्चे क्लास में थे जिससे उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद से ठेकेदार समेत कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी फरार हैं।
5 of 10
mayur public school
- फोटो : अमर उजाला
मयूर पब्लिक स्कूल में निर्माणाधीन छत दोपहर करीब एक बजे गिरी थी, लेकिन मलबा हटाने का काम लगभग पांच घंटे बाद शाम को शुरू हुआ। यहां मौके पर 6 छोटी क्रेन पहुंचीं, लेकिन मलबा हटाने में नाकाम रहीं। इसके बाद बड़ी क्रेन को बुलाया गया।