फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक जब दो लोगों ने यहां गंवाई जान तो इस रहस्य को जानने के लिए पहुंची पुलिस

Sat, 15 Apr 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Apr 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
two people lost their lives in sewage treatment plant in noida
sewage treatment plant - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर 54 की मास्टर ग्रीन बेल्ट में जब एक ही जगह ग‌िरने से दो लोगों की मौत हो गई तब जाकर पुलिस वहां पहुंची। हैरान करने वाली बात तो ये है कि वहां मरने वाले एक शख्स की लाश अब भी तलाशी जा रही है। (सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)

two people lost their lives in sewage treatment plant in noida
sewage treatment plant - फोटो : राजन राय/अमर उजाला

सेक्टर-54 की मास्टर ग्रीन बेल्ट स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में गिरने से शुक्रवार शाम दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का शव तलाशा जा रहा है। प्राधिकरण ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, एसटीपी पर काम कर रहे ठेकेदार सुनील की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

two people lost their lives in sewage treatment plant in noida
sewage treatment plant - फोटो : राजन राय/अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-54 एसटीपी में प्राधिकरण द्वारा ठेके पर कुछ काम कराया जा रहा है। काम के दौरान रांची निवासी मुकुंद डेरिया का पैर सीढ़ियों से फिसला और वह सीवेज से भरे ऑक्सीडेशन पोंड में गिर गया। वहां काम कर रहा साथी रांची निवासी बेतुआ उसे बचाने के लिए तेजी में सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान वह भी फिसलकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
two people lost their lives in sewage treatment plant in noida
sewage treatment plant - फोटो : अमर उजाला

साथियों ने बेतुआ को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन मुकुंद को नहीं निकाला जा सका। वहीं, बेतुआ को बाहर निकालने के बावजूद उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया। थोड़ी देर में उसकी हालत खराब हुई तो वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन
two people lost their lives in sewage treatment plant in noida
sewage treatment plant - फोटो : राजन राय/अमर उजाला

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई। थाना सेक्टर-24 पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed