{"_id":"5d4071d28ebc3e6ca621d285","slug":"two-lady-constable-of-delhi-police-dance-on-tiktok-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल, बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल, बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर..
Tue, 30 Jul 2019 10:10 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के पुलिसकर्मियों का टिकटॉक पर वीडियो आने का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों का टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। दोनों ड्यूटी के दौरान ही ठुमके लगाकर वीडियो बना रही हैं। प्रारंभिक जांच में इतना ही पता चला है कि दोनों महिला सिपाही सातवीं बटालियन में तैनात हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। लोकेशन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो को लुटियन जोन में कहीं बनाया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा कि वीडियो की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने की पुष्टि होती है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर..
हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना ‘बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर’ पर दोनों महिला पुलिसकर्मी डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे बेरीकेड लगा है और दोनों वहां तैनात है। एक महिला सिपाही हाथ में मोबाइल रखकर वीडियो शूट कर रही हैं और साथ ही गाने पर डांस कर रही है। ये गाना यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। इसके करीब 2 करोड़ व्यूज हैं। टिकटॉक पर भी ये गाना मशहूर है।

गुजरात की महिला पुलिसकर्मियों के कई वीडियो वायरल
गुजरात पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मेहसाणा जिले के लंगनाज पुलिस स्टेशन में लोक रक्षक दल में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने लॉकअप के सामने डांस करते हुए वीडियो बनाया था। वह इसमें सलमान खान की किक फिल्म के गाने पर डांस करती दिख रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
गुजरात पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मेहसाणा जिले के लंगनाज पुलिस स्टेशन में लोक रक्षक दल में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने लॉकअप के सामने डांस करते हुए वीडियो बनाया था। वह इसमें सलमान खान की किक फिल्म के गाने पर डांस करती दिख रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि वो पुलिस स्टेशन के अंदर डांस कर रही थी। इससे पहले गुजरात की ही एक महिला पुलिसकर्मी संगीता परमार ने पुलिस स्टेशन में वर्दी पहनकर कई वीडियो बनाए और उन्हें TIKTOK पर अपलोड किया था।